Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

साइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के फाउंडर पहुंचे लोहरदगा

लोहरदगा : साइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के फाउंडर अब्दुल कादिर व उनके साथ लोहरदगा दौरे पर कुरैश कॉन्फ्रेंस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष नबी कुरैशी बुधवार को लोहरदगा पहुंचे। लोहरदगा पहुंचने पर उन्होंने कहा कि वो कुरैश कांफ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी के निमंत्रण पर लोहरदगा पहुंचे हैं। इस दौरान साइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के फाउंडर अब्दुल कादिर ने हाजी अफसर कुरैशी के द्वारा जिले के सेन्हा प्रखंड में निर्माण कराए जा रहे हैं विद्यालय भवन का निरीक्षण किया और आने वाले समय में लोहरदगा में भी साइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट की ब्रांच खोलने तथा संस्था के माध्यम से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की योजना बनाई।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा को लेकर विशेष कार्य किएं जा रहे हैं। जिसके तहत झारखंड में भी रांची और जमशेदपुर में उनकी संस्था शिक्षा के क्षेत्र में काम करती है अब लोहरदगा में भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैसे बच्चे जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं उनकी संस्था वैसे बच्चों को अडॉप्ट कर उन्हें इंटर तथा ग्रेजुएशन तक की शिक्षा देने का काम करती है साथ ही दिन व दुनियावी तालीम में भी उनकी संस्था के द्वारा निरंतरण कार्य किएं जा रहे हैं।

Leave a Response