Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

इलाही नगर पुंदाग मे पहला एकदिवसीय जलसा सह दस्तारबंदी का कार्यक्रम आयोजित

रांची: रांची इलाही नगर जाकिर कालोनी के मदरसा अनवार ए सहाबा के द्वारा पहला एकदिवसीय जलसा दस्तारबंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मदरसा के प्रिंसिपल कारी खुर्शीद और उनकी टीम ने इसके लिए जबरदस्त तैयारी कराई थी। इस मौके पर मदरसा में शिक्षा हासिल कर रहे 11 छात्रों को हाफिज की डिग्री दी गई। इस जलसा में देश के कई बड़े उलेमा की तकरीर हुई। इसका उद्देस मुस्लिम समाज में शिक्षा का विस्तार कैसे हो इस पर बल देना है। जलसा में हजरत मौलाना कारी अहमद अली सूरत गुजरात, हजरत मौलाना मुफ्ती अनवर कासमी क़ाज़ी इमारत शरिया रांची, हजरत मौलाना एकरामुल हक़ लोहरदगा, हजरत मौलाना मोहम्मद सोहराब कोलकाता,हजरत मौलाना शोएब अख़्तर रांची, शायर इस्लाम जनाब दिलखैराबादी, शायर इस्लाम जनाब नेसार दानिश, समेत कई मशहूर उलेमा मौजूद थे। जलसे की शुरुआत झारखंड के मकबूल कारी क़ुरान जनाब कारी सोहेब अहमद ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्जनों मदरसा के सरपरस्त सह मस्जिद तैयब के खतीब हजरत मुफ्ती मोहम्मद सलमान कासमी ने किया। इस मदरसा के लिए यह पहला जलसा ए दस्तार बंदी है। जिसको लेकर मदरसा और इलाही नगर जाकिर कालोनी के लोग काफी उत्साहित थे। जलसा को संबोधित करते हुए हजरत मौलाना कारी अहमद अली ने कहा कि सारी बुराई का जड़ नशा है । हमारे नौजवानों को आज के समय नशा से बचने की जरूरत है ।उन्होंने जलसा में मौजूद सभी लोगों से या वादा लिया कि सभी लोग रोजाना आधा घंटा कुरान पड़े। उन्होंने कहा कि अल्लाह से डरो, उन्होंने सभी लोगों से कहा कि मोबाइल का सही इस्तेमाल करें पढ़ाई के लिए ,इंसानियत के लिए इसका इस्तेमाल करें। मौके रांची के पूर्व ड्यूटी में अजय नाथ शाहदेव वार्ड पार्षद झिरी लिंडा , कारी खुर्शीद, अफजल खान, मोहम्मद शाकिर, कलाम अंसारी, हाफिज खुर्शीद, मेराज अंसारी, हाफिज कलीम, मोहम्मद सरताज, मोहम्मद तबरेज, असमल अंसारी, सचिव खुर्शीद समेत कई लोग थे।

Leave a Response