रांची: मुहर्रम जुलूस में तिरंगे के साथ छेड़छाड़ मामले में थाना में FIR दर्ज
रांची: मुहर्रम का जुलूस रांची में अमन व शांति के साथ सम्पन्न हुआ। झारखंड में बोकारो की घटना अफसोसजनक रही। एक भूल के कारण ताजिया 11 हजार हाइटेंशन में सटा जिससे जानी नुकसान हुआ। उसके बाद राँची के मेन रोड में निकले मुहर्रम जुलूस के दौरान तिरंगे के साथ छेड़छाड़ करने के मामला भी सामने आया है। डेली मार्केट थाना में केस दर्ज किया गया है। मोहर्रम जुलूस में प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट राणा बड़ाइक ने डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आईपीसी की धारा 147, 153 (ए),153 (बी),120 (बी), 2 और राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। अब डेली मार्केट थाना की पुलिस सभी अखाड़ा संचालक को नोटिस जारी करेगी और पूछताछ के लिए बुलायेगी वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आमलोगों से प्राप्त वीडीयो और फोटो के आधार पर लोगों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।

You Might Also Like
रोमांच, सनसनी और ठंड की सुबह में बैडमिंटन कोर्ट पर दिखी गर्मी
डॉ. शेरान अली और निशात अनवर की जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में कुस्सू और डॉ. एजाज को हराकर ट्रॉफी पर...
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...
एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (ए पी सी आर) रांची द्वारा डोरंडा में समाज के सम्मानित नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को मणि टोला, डोरंडा, रांची (झारखंड) में जनाब कलीम साहब के आवास पर एसोसिएशन फॉर...








