रांची: मुहर्रम जुलूस में तिरंगे के साथ छेड़छाड़ मामले में थाना में FIR दर्ज
रांची: मुहर्रम का जुलूस रांची में अमन व शांति के साथ सम्पन्न हुआ। झारखंड में बोकारो की घटना अफसोसजनक रही। एक भूल के कारण ताजिया 11 हजार हाइटेंशन में सटा जिससे जानी नुकसान हुआ। उसके बाद राँची के मेन रोड में निकले मुहर्रम जुलूस के दौरान तिरंगे के साथ छेड़छाड़ करने के मामला भी सामने आया है। डेली मार्केट थाना में केस दर्ज किया गया है। मोहर्रम जुलूस में प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट राणा बड़ाइक ने डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आईपीसी की धारा 147, 153 (ए),153 (बी),120 (बी), 2 और राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। अब डेली मार्केट थाना की पुलिस सभी अखाड़ा संचालक को नोटिस जारी करेगी और पूछताछ के लिए बुलायेगी वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आमलोगों से प्राप्त वीडीयो और फोटो के आधार पर लोगों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।

You Might Also Like
All India NewsBlogfashionGarhwa NewshealthJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News
रांची वासियों को मिली रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर फ्लाईओवर की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
"केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रांची में शिलान्यास, उद्धाटन के साथ साथ नई योजनाओं की बरसात की " रांची :...
All India NewsBlogChatra NewsfashionhealthJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi NewstechnologyUncategorizedvideos
امارتِ شرعیہ جھارکھنڈ کے دفتر کاہوا افتتاح،جلد ناظم و دیگر عہدوں کی بحالی کا اعلان
رانچی(نامہ نگار)جھارکھنڈ کی دینی و ملی ضروریات و مسائل کے پیش نظر امارت شرعیہ جھارکھنڈ کے قیام کے بعد فاطمہ...
भारत के युवाओं के लिए : आतिथ्य उद्योग में उद्योग में करियर का आह्वान
भारतीय हॉस्पिटैलिटी में एक नई लहर भारत, जहाँ संस्कृति, इतिहास और विविधता का संगम होता है, अपने समृद्ध विरासत और...
All India NewsBlogfashionJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi NewstechnologyUncategorized
हजारों निजी बच्चों को प्रोत्साहित कर समाज की मुख्य धारा में जोड़ने वाला पासवा न सिर्फ झारखंड की अग्रणी संस्था, एक सामाजिक आंदोलन का स्वरूप है :मंत्री दीपिका पांडे सिंह ग्रामीण विकास
पासवा के सौवेनियर का लोकार्पण माननीय मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह के कर-कमलों से संपन्न, अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कहा...