![](https://khabaronly.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240220-WA0060-750x450.jpg)
![](https://khabaronly.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240220-WA0060-1024x595.jpg)
उस्मानिया एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित ऑल झारखंड एजुकेशन अवेयरनेस कॉन्फ्रेंस जुटे सैकड़ो लोग, शिक्षा पर दिया जोर
![](https://khabaronly.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240220-WA0068-1024x461.jpg)
धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के खोरीमहुआ में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उस्मानिया एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित ऑल झारखंड एजुकेशन अवेयरनेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन जेयूए पब्लिक स्कूल जामिया नगर खोरीमहुआ के प्रंगन में बड़ी धूमधाम से किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि शाहीन एंड ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अब्दुल कदिर, तौहीद शेख अल-हदीस जामिया रशीद उलूम चतरा व सदस्य ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनेल बोर्ड उपस्थित थे। जबकि कार्यक्रम अध्यक्षता अमीरे शरीयत झारखण्ड के मुफ्ती नजर तोहिद ने किया।
![](https://khabaronly.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240220-WA00692-1024x460.jpg)
जबकी सभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. अब्दुल कादिर ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी मुस्लिम समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। यही कारण है कि विकास के साथ-साथ देश के कानून ब्यवस्था से अनभिग्य है। कहा कि लोग शिक्षा को बढ़ावा देने के बजाय फिजूल खर्ची पर विशेष ध्यान दे रहें है। कहा अंधविश्वास समाज को दीमक की तरह खोखला करते जा रही है।
![](https://khabaronly.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240220-WA0062-1024x461.jpg)
अगर हम समाज की चिंता करते हैं तो पहले हमें फिजूल खर्ची बर्थडे पार्टी, निकाह के दावत से बचना होगा। कहा हमें अपनी संस्कृति को नही भूलना चाहिए। आज पश्चमी सभ्यता को अपना कर छोटे-छोटे कपड़े पहन कर अपनी इज्जत आबरू को भी दांव पर लगा रहें है इससे बचने की जरूरत है। और इन सबसे बचने तथा समाज को विकशित बनाने के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है। वही कई वक्ताओं ने अपनी बातों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इससे पूर्व में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अतिथियों पर फूल वर्ष कर भब्य स्वागत किया। साथ ही छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से भी अतिथियों का स्वागत किया। जबकि सभा में अतिथियों को पुष्प गुन्छ तथा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। जिसके उपरांत आये अतिथियों द्वारा जामिया उस्मान बिन अफ्फान का आधर शिला रखा गया।
![](https://khabaronly.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240220-WA0067-1024x461.jpg)
इस दौरान मौलाना नसीम अनवर नदवी अध्यक्ष फातिमा एजुकेशनल ट्रस्ट इटकी रांची, मौलाना अब्दुल मुबीन रिज़वी अध्यक्ष फुरकान एजुकेशनल ट्रस्ट ईसरी, मौलाना मुफ्ती गुलाम रसूल कासमी मौलाना शकीलुर रहमान कासमी महासचिव जमीयत उलमा हज़ारीबाग़, उस्मानिया एजुकेशनल ट्रस्ट अध्यक्ष मौलाना इलियास मजाहिरी सैकड़ों के संख्या में समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
![](https://khabaronly.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240220-WA0058-1024x576.jpg)