All India NewsBlog

एसआईआर को लेकर गंभीर वार्ड 16,17 के पार्षद मो. सलाहुद्दीन असलम उर्फ संजू भाई

oplus_3145728
Share the post
oplus_3145728

कहा- घबराएं नहीं, जायज मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे; देर रात तक कार्यालय में लोगों को उपलब्ध करा रहे जरूरी दस्तावेज

रांची। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर रांची नगर निगम वार्ड नंबर 16 के पार्षद मो. सलाहुद्दीन असलम उर्फ संजू भाई, वार्ड 17 की पार्षद फातिमा सलाहुद्दीन लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने अपने वार्ड के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि जायज और वास्तविक मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए वे हर संभव मदद करेंगे और किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है।

oplus_3145728


पार्षद ने कहा कि उनके वार्ड के जिन लोगों को मतदाता सूची से संबंधित नोटिस प्राप्त हुआ है, वे परेशान न हों। यदि किसी व्यक्ति को नोटिस में लिखी बात समझ में नहीं आ रही है या दस्तावेजों को लेकर किसी तरह की परेशानी है, तो वे सीधे उनके कार्यालय पहुंचकर सहायता ले सकते हैं।
एसआईआर की प्रक्रिया के मद्देनजर पार्षद देर रात तक अपने कार्यालय में मौजूद रहकर लोगों को परिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, वंशावली सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि आम लोगों को कागजी प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से कार्यालय में सहायता की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “अगर आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को वोटर लिस्ट का नोटिस मिला है तो घबराने की जरूरत नहीं है। नोटिस लेकर मेरे पास आइए। अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है कि नोटिस में क्या लिखा है या उसका जवाब कैसे देना है, तो हम आपकी सहायता करेंगे।”
पार्षद ने लोगों से एसआईआर के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने के बाद लापरवाही नहीं करनी चाहिए और निर्धारित समय के भीतर संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
नोटिस में दर्ज नाम, उम्र, पता और अन्य जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचें। किसी प्रकार की गलती होने पर समय रहते जानकारी दें।

oplus_3145728


12 मान्य दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज तैयार रखें
नोटिस का जवाब देने के लिए सभी दस्तावेज जरूरी नहीं हैं। मान्य 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज जनसुनवाई के दौरान साथ लेकर जाना जरूरी है।
उम्र, नाम और मैपिंग से संबंधित जानकारी की जांच करें
मतदाता सूची में उम्र, नाम अथवा मैपिंग से जुड़ी किसी भी त्रुटि की जानकारी मिलने पर उसे समय रहते संबंधित अधिकारी के संज्ञान में लाएं।
समय पर BLO या सुनवाई केंद्र से संपर्क करें
नोटिस मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा का ध्यान रखें और समय पर बीएलओ (BLO) अथवा संबंधित सुनवाई केंद्र से संपर्क करें।
पार्षद मो. सलाहुद्दीन असलम ने वार्डवासियों से अपील की कि एसआईआर की प्रक्रिया को गंभीरता से लें, नोटिस को नजरअंदाज न करें और जनसुनवाई में निर्धारित समय पर जरूर उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने से मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सकता है।

Leave a Response