ओरमांझी:टैंकर और ट्रक में सीधी भिड़ंत,ट्रक चालक घायल ,टैंकर चालक फरार
ट्रक का चालक सुनील चौधरी आधे घंटे तक ट्रक के केबिन में फंस कर तड़पता रहा
रांची/ओरमांझी: (मोहसिन)ओरमांझी सिकिदिरी पथ के बारीडीह गांव के समीप टैंकर और ट्रक की सीधी भिड़ंत में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।ट्रक का चालक सुनील चौधरी आधे घंटे तक ट्रक के केबिन में फंस कर तड़पता रहा।घटना मंगलवार की सुबह दस बजे की है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ओरमांझी थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। इस घटना में चालक का बायां पैर टूट गया।शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई है।पुलिस चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।
इधर,घटना के बाद टैंकर चालक मौके पर टैंकर छोड़ कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच -01ईजेड 8033 रांची से कोकाकोला लेकर गोड्डा जा रहा था।इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे डीजल टैंकर संख्या जेएच -10 बीजी 1949 से सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद एक घंटे तक ओरमांझी – सिकिदिरी पथ पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।बीच सड़क से वाहनों को हटाने के बाद आवागमन शुरू हुआ।

You Might Also Like
लड़कियों की शिक्षा समाज के निर्माण की बुनियाद है: मौलाना निजामुद्दीन नदवी
कुल्लियातुल बनात परहेपाट में सफल छात्राओं के सम्मान समारोह, मैट्रिक में उत्कृष्ट सफलता पर छात्राओं को सम्मान पत्र प्रदान किया...
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से 14 मई) रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से...
मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर कांके का 13वां भव्य दस्तारबंदी जलसा संपन्न
उर्दू तालीम और दीन की रौशनी पर उलमा ने दिया जोर, 15 हुफ्फाज़ की हुई दस्तारबंदी रांची/हुसीर। मदरसा अरबिया तजवीदुल...
सुनील भारती मित्तल, संस्थापक एवं चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज, पूर्व प्रेसिडेंट, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई)
सीआईआई द्वारा ‘लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। यह सम्मान ऐसी...










