latest posts

झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को सशक्त बनाने को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह के साथ ग्रामीण विकास सचिव, भारत सरकार श्री शैलेश कुमार सिंह की हुई एक उच्चस्तरीय बैठक

All India NewsBloghealthNewssporttechnologyUncategorized

सीमित संसाधन के बावजूद सरकारी विद्यालय के छात्र – छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया

Share the post

सीमित संसाधन में भी उत्कृष्ट कार्य किया जाना विद्यालय के प्रति समर्पित सेवा भाव को दर्शाता है : झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा

राजधानी राँची के विभिन्न रमणीय स्थलों का भ्रमण कर बच्चों ने कहा, यादगार रहा एक्सपोजर विजिट

राँची, 2 जून, 2025,
राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय नदी नगड़ा, लोहरदगा के चौथी एवं पांचवी कक्षा के बच्चों ने अपने वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में एक्सपोजर विजिट के तहत बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, साइंस सिटी एवं बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, ओरमांझी का भ्रमण किया।
रांची से 75 किलोमीटर दूर से आए ग्रामीण परिवेश के बच्चों की खुशी अपने चरम सीमा पर थी उनकी कल्पनाशीलता तब और प्रकट हुई जब दयानंद पब्लिक स्कूल के संचालक नागेश्वर कुमार सिंह के द्वारा परिवहन की व्यवस्था कर सरकारी विद्यालय के बच्चों को सैर कराया गया।
शैक्षणिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) का शुभारंभ अरगोड़ा चौक से किया गया। मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित झारखण्ड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमीन अहमद, विजय बहादुर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार दास एवं दयानन्द पब्लिक स्कूल के संचालक एवं समाज सेवी नागेश्वर कुमार सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर विदा किया साथ ही उनके द्वारा चॉकलेट एवं अन्य खाद्य सामाग्री का भी वितरण बच्चों के बीच किया गया।
सबसे पहले बच्चों एवं उनके साथ आए विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं शिक्षकों को बिरसा मुंडा स्मृति पार्क (पूर्व कारा) का भ्रमण कराया गया जहां बच्चे झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके वीर गाथा के साथ वहां बड़े ही करीने से झारखण्ड के संस्कृति की झलक से रूबरू हुए।
करीब 12 बजे साइंस सिटी, टैगोर हिल का भ्रमण कराया गया जहां बच्चों को तारामंडल सहित वैज्ञानिक अन्वेषणों का अवलोकन कराया गया। बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने बड़े ही सरल एवं रोचक ढंग से बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। तत्पश्चात् बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए जैव विविधता का प्रयाय बन चुके बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, ओरमांझी ले जाया गया, वहां बच्चे पुरे उद्यान में स्थित रंग बिरंगे चिड़ियां, मनमोहक मोर, जंगल का राजा शेर, भालू , गैंडा, हिरण आदि के अतिरिक्त स्नेक वर्ल्ड को पहली बार इतने करीब से देखा। विद्यालय परिवार के पूरी टीम ने उद्यान का भरपूर आनन्द लिया।
भ्रमण के क्रम में बच्चे अपनी नोट बुक में सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को नोट डाउन किये ताकि वे विद्यालय खुलने के बाद अपना अपना प्रस्तुति साझा कर सकें।
एक्सपोजर विजिट के पुरे टीम को प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने समाजसेवी के सहयोग से लजीज भोजन एवं नास्ते का उत्तम प्रबन्ध किया था, जो बच्चों के मनोनुकूल थे, जिसकी सराहना उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने भी किया।
उक्त शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय, बाल संसद के सभी सदस्य सहित प्रधानमंत्री शिवानी कुमारी, उप प्रधानमंत्री निशांत उरांव, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय रांची के स्कॉलर एवं विद्यालय के पूर्व छात्र पुनीत लोहरा,सैनिक विद्यालय के नौवीं का छात्र कृतिक राज, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रतिया उरांव, राजकुमार उरांव, सबिता उरांव, वार्ड सदस्य देवचरण उरांव, माता समिति सदस्य मुनियां उरांव, शिक्षिका मनिता लकड़ा, शांति उरांव सहित नदी नगड़ा, लोहरदगा के अभिभावक गण भी शामिल हुए।

Leave a Response