इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला घायल पत्रकार प्रवीर महतो से
बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार पहल करे : देवानंद सिन्हा
विशेष संवाददाता
————————
रांची। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रिम्स में इलाजरत पत्रकार प्रवीर महतो से मिला और उनका कुशल क्षेम जाना। विदित हो कि धनबाद के पत्रकार प्रवीर महतो पर अज्ञात अपराधियों द्वारा बीते दिन जानलेवा हमला किया गया था। उन्हें गोली मार कर घायल कर दिया गया। वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे। आनन फानन में उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने प्रवीर महतो से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। जहां उनके परिजनों से पता चला कि उनका इलाज ठीक से नहीं हो पा रहा है, उनकी मांग है कि इलाज सही तरीके से किया जाए और सरकार के तरफ से आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के महासचिव देवानंद सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निवेदन किया कि पत्रकार के सुरक्षा के प्रति सरकार सजग हो।
पत्रकार अक्सर अपराधियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने घायल पत्रकार के बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार से मांग की है। इसके साथ ही इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा देने की भी मांग की है।
पत्रकारों पर हमला निंदनीय : प्रदीप सिन्हा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला अत्यंत निंदनीय है। राज्य सरकार को कानून व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए। जिससे इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। सरकार की ओर से पत्रकार प्रवीर महतो को उचित इलाज का प्रबंध किया जाए।
मौके पर जिला अध्यक्ष सौरभ राय, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (महिला विंग) की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु सिन्हा, दिव्या कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

You Might Also Like
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدر مولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے اسعداللہ سلمہ کا تکمیلِ حفظِ قرآن، پُروقار تقریب کا انعقاد
رانچی/دیوگھر:جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدرمولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے عزیزم اسعداللہ سلمہ نے بحمد اللہ مدرسہ ندوۃ...
इस फ्रेंडशिप डे, Airtel के साथ दोस्तों को दें एक डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक...
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...









