HomeJharkhand Newsचित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2023, फिल्मकार जितेंद्र ज्योतिषी की फिल्म ‘आदि विद्रोही’ को मिला श्रेष्ठ फिल्म का स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड
चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2023, फिल्मकार जितेंद्र ज्योतिषी की फिल्म ‘आदि विद्रोही’ को मिला श्रेष्ठ फिल्म का स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड
विशेष संवाददाता
रांची। चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में फिल्मकार जितेंद्र ज्योतिषी निर्मित फिल्म ‘आदि विद्रोही’ को श्रेष्ठ फिल्म के लिए स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
फिल्मकार श्री ज्योतिषी को पद्मश्री मुकुंद नायक के कर कमलों द्वारा उक्त सम्मान राजधानी के टाटीसिल्वे स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री ज्योतिषी निर्मित फिल्म आदि विद्रोही के निर्माण से जुड़े पिंकी विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, नम्रता राज सहित अन्य मौजूद थे।
श्री ज्योतिषी को चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल समारोह में उत्कृष्ट फिल्म निर्माण के लिए सम्मानित किए जाने पर उनके शुभचिंतकों सहित झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से भी बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

You Might Also Like
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...
एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (ए पी सी आर) रांची द्वारा डोरंडा में समाज के सम्मानित नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को मणि टोला, डोरंडा, रांची (झारखंड) में जनाब कलीम साहब के आवास पर एसोसिएशन फॉर...
रांची जोन का तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा आज से, लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद
रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के लोग होंगे शामिल; जगह-जगह लगाए गए निःशुल्क सेवा शिविर, मेहमानों के इस्तकबाल में...









