All India NewsBalumath NewsBlogfashionJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News
क्षितिज मूक-बधिर मध्य विद्यालय के छात्रों के बीच परिधान वितरित


रांची। शहर के निवारणपुर स्थित क्षितिज मूक-बधिर मध्य विद्यालय के छात्रों के बीच गुरुवार को परिधान वितरित किया गया।
शहर के प्रतिष्ठित रेडिमेड वस्त्र व्यवसायी व बालाजी फैशन के संचालक मुकेश पोद्दार व उनकी धर्मपत्नी उषा पोद्दार ने स्कूल के छात्रों को गर्म वस्त्र बांटे। मौके पर मुकेश पोद्दार ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है।
उन्होंने अन्य समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों से भी पीड़ितों व जरुरतमंदों की सेवा में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की।
इस अवसर पर जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता तुषार कांति शीट, मूक-बधिर मध्य विद्यालय के प्राचार्य रविशंकर झा, अनिमेष पोद्दार, अवनि पोद्दार, सहायक शिक्षक ओंकार राम, शिक्षिका सीमा सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

You Might Also Like
ज़ुल्म की रात कितनी भी लंबी हो, इंसाफ की सुबह जरूर होती है : नुरुल्लाह हबीब नदवी
आजम खान की डासना जेल से रिहाई पर प्रखंड अंजुमन इस्लामिया मांडर के सदर ने जताई खुशी, कहा—इंसाफ और सच्चाई...
मांडर में 21 नवंबर को महिलाओं का भव्य इस्लाही एवं शैक्षणिक सम्मेलन, मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी करेंगे खिताब
मदरसा इस्लामिया महमूदिया में होगा आयोजन, शैक्षणिक कार्यक्रम भी होगी आयोजित रांची:(आदिल रशीद) महिलाओं और छात्राओं की दीनी व शैक्षणिक...
पैगंबर यूसुफ (अलै.) की जिंदगी में छिपा है भारतीय मुस्लिम अल्पसंख्यकों के लिए कामयाबी का पैगाम : मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी
oplus_11534336 शिकायत और मायूसी के बजाय शिक्षा, ईमानदारी, सब्र और समाजसेवा को बनाएं अपनी ताकत, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सकारात्मक...
“झारखंड के रक्त विकार रोगियों एवं परिजनों सहित रक्तदान आयोजकों की अभी तक झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने सुध नही ली”
झारखंड भर के रक्त विकार रोगियों एवं परिजनों की राज्यस्तरीय ऑनलाईन बैठक झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन...







