HomeRanchi Newsअंतिम इफ्तार पार्टी में शामिल हुए डीआईजी, एसएसपी, ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी, कई थाना प्रभारी
अंतिम इफ्तार पार्टी में शामिल हुए डीआईजी, एसएसपी, ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी, कई थाना प्रभारी
सभी धर्म हमे आपसी भाईचारा सिखाता है : डॉ असलम परवेज
राँची : रमजान के मुबारक मौके पर आज अंतिम इफ्तार पार्टी की विशेषता इस लिए है की यह पार्टी राजधानी के प्रख्यात समाजसेवी डॉ असलम परवेज के आवास तस्लीम महल में हुई। इस आलीशान इफ्तार पार्टी में पुलिस महकमे के आला अधिकारियों समेत शहर के प्रबुद्ध नागरिक और मश्हूर हस्तियां भी शामिल हुए।
आज के दावते इफ्तार पार्टी मे मुख्य रुप से डीआईजी शम्स तबरेज, सीनियर एसपी कौशल किशोर, ट्रैफिक एसपी हरीश जमा खान, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, पुलिस थाना प्रभारी, अकील उर रहमान ,माही के अध्यक्ष इबरार अहमद, प्रोफेसर शाहनवाज कुरैशी, खालिद खलील, मो इस्लाम, पत्रकार मुस्तकिम आलम, लाडले खान, सैयद नेहाल अहमद, पत्रकार नौशाद, हाजी नवाब, एस अली, कांग्रेसी नेता शमशेर आलम, कारी जान, जय सिंह यादव समेत कई लोग मौजूद थे।
पवित्र महीना रमजान के आखिरी दिन गुरुवार को रांची के तस्लीम महल में शहर के जाने माने शख्सियत डॉ असलम परवेज की ओर से रोजा इफ्तार का दावत दिया गया। जिसमें गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों व हिंदू मुस्लिम ने एक साथ एक पंक्ति में बैठकर रोजा खोला। इस दौरान डॉ असलम परवेज ने कहा कि सभी धर्म हमे आपसी भाईचारा सिखाता है। भारत ही एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मो के लोग मिलजुल कर एक साथ अपने-अपने त्यौहारों को मनाते है। मौके पर मौजूद मुस्तकीम आलम, वारिस कुरैशी ,मोहम्मद शाहिद, इमरान रजा अंसारी, सरफराज कुरेशी, मोहम्मद निहाल, एस अली, पप्पू गद्दी ,मंजर इमाम, नसीम अख्तर आदि
ने इफ्तार पार्टियों को आपसी सौहार्द की मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि एक ही दसतरख्वान पर हर समुदाय के लोगों की उपस्थिति होती है जो सराहनीय कहा जाएगा। इससे पहले अजान की आवाज पर लोगों ने एक साथ रोजा खोला तथा मगरिब की नमाज अदा की।हसीन मंजर इस वक्त देखने को मिला जब सैकड़ों लोगों ने खजूर से रोजा खोल कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी।

You Might Also Like
تعلیمی بیداری کانفرنس جمعیۃ علماء پالو جوری دیوگھر
رانچی/دیوگھر؛آج 15 اکتوبر شیکھر نواڈیہ پالو جوری ضلع دیوگھر میں جمعیۃعلماء کے بینر تلے ایک عظیم الشان پروگرام منعقد ہوا...
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों के अधिकार एवं सरकारी सुविधाओं को लेकर राज्यस्तरीय एक्शन वर्कशॉप आयोजित…लहू बोलेगा
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों से आए रक्त विकार एवं असाध्य रोगियों तथा उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर गुरुवार...











