पप्पू यादव पत्रकार सुनील सौरभ को देखने पारस अस्पताल पहुंचे
बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का चिकित्सकों से किया अनुरोध
विशेष संवाददाता
रांची/पटना। जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शुक्रवार को पटना स्थित पारस अस्पताल में भर्ती बिहार के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ को देखने पहुंचे।
श्री यादव ने सुनील सौरभ का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनकी सेहत से संबंधित जानकारियां ली। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से श्री सौरभ को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
इस दौरान उनके परिजनों ने श्री यादव को बताया कि विगत लगभग दो सप्ताह से श्री सौरभ आईसीयू में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। पारस अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक उनका इलाज लंबा खिंच सकता है। ऐसे में इलाज में हो रहे खर्च की व्यवस्था करने में परिजनों के पसीने छूट रहे हैं।
श्री यादव ने पारस अस्पताल प्रबंधन से इस दिशा में संवेदनशील रहते हुए यथोचित सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने श्री सौरभ के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।

मौके पर सुनील सौरभ के सुपुत्र नीतीश सिद्धार्थ, उनके भतीजे सुमित सिंह (सोनू), शिवम सिंह उर्फ प्रिंस सहित अन्य मौजूद थे।

You Might Also Like
وقف کانفرنس میں پرسنل لاء بورڈ اور جھارکھنڈ کے نمائندگان کو نظرانداز کرنا افسوس ناک: مولانا الیاس مظاہری
امارت شرعیہ کے زیرِ اہتمام پٹنہ میں منعقد ہونے والی وقف کانفرنس پر جھارکھنڈ سے تعلق رکھنے والے دینی حلقوں...
अपराध नियंत्रण में कम्युनिटी पुलिसिंग की भूमिका महत्वपूर्ण, बेहतर और सकारात्मक परिणाम के लिए पुलिस और समुदाय के बीच समन्वय जरूरी
मिथिलेश कुमार सिंह अपराध नियंत्रण में कम्युनिटी पुलिसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह अपराधों में कमी लाने में काफी सहायक...
All India NewsBihar NewsJharkhand NewsNewsPatna NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News
चाँद नज़र आया, 10 वीं मोहर्रम यौमे आशूरा 06 जुलाई 2025 दिन रविवार को
चाँद नज़र आया, मोहर्रम उल हराम महीने की पहली तारीख 27 जून 2025 दिन शुक्रवार को। 10 मोहर्रम उल हराम...
शख्सियत: अनुकरणीय है गांव के प्रति शैलेन्द्र कुमार का समर्पण
कहते हैं भारत की आत्मा गांवों में बसती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किए बिना स्वस्थ और समृद्ध समाज निर्माण...