HomeRanchi Newsअंजुमन इस्लामिया कि बैठक में सदस्यों ने कहा कॉलेज नियमों की अनदेखी कर गर्वनिंग बॉडी का चयन किया
अंजुमन इस्लामिया कि बैठक में सदस्यों ने कहा कॉलेज नियमों की अनदेखी कर गर्वनिंग बॉडी का चयन किया
रांची: अंजुमन इस्लामिया के ओहदेदारों और मजलिस ए आमला(कार्यकारणी सदस्य) की बैठक हुई। अध्यक्ष हाजी मोख्तार की अनुपस्थिति में कार्यकारणी सदस्य शाहीद अख्तर टुकलू की सदारत में हुई बैठक में मौलाना आजाद कॉलेज की गर्वनिंग बॉडी का गठन किए जाने पर नाराजगी जतायी गई। सदस्यों ने कहा कि कॉलेज ने नियमों की अनदेखी कर गर्वनिंग बॉडी का चयन किया है। गर्वनिंग बॉडी का चयन करने से पहले न तो अंजुमन इस्लामिया की टीम से सहमति ली गई है और न ही हायर मुस्लिम एजेकुशन सोसाइटी से। बैठक में तय किया गया कि अनाधिकृत रूप से गठित किए गए गर्वनिंग बॉडी को भंग करने के लिए अंजुमन इस्लामिया मौलाना आजाद कॉलेज और रांची विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर मांग करेगी। बैठक में ईदगाह मस्जिद कमेटी का भंग कर दिया गया है। नए सिरे से ईदगाह मस्जिद कमेटी का गठन करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया है। महासचिव मो तारिक हुसैन ने बताया कि बैठक में स्टडी सेंटर, जामा मस्जिद और ईदगाह के डेवलपमेंट पर भी प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में अयूब राजा खान, वसीम अकरम, मो नजीब, मो लतीफ, नूर आलम, जावेद अख्तर, नदीम अख्तर आदि लोग शामिल थे।
अस्पताल समेत सभी विंग में कार्यकारणी सदस्य होंगे शामिल
अंजुमन इस्लामिया की सभी शाखाओं में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत यह तय किया गया कि अंजुमन इस्लामिया अस्पताल समेत सभी शाखाओं की जेली कमेटी में मजलिस ए आमला के सारे सदस्य भी रहेंगे। इसके अलावा बैठक में शाहीद अख्तर टुकलू को लीगल सेल और मो लतीफ को स्टडी सेंटर का कनवेंर बनाया गया है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दोनों को मुबारकबादी भी दी।

You Might Also Like
All India NewsBlogGiridih NewshealthJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News
فٹ بال ٹورنامنٹ میں مدینہ ٹریولس کی شاندار کامیابی
حسینی کلب مامااہری کے زیرِ اہتمام ایک شاندار فٹ بال ٹورنامنٹ کا انعقاد کیا گیا، جس میں مدینہ ٹریولس اور...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज हूल दिवस के अवसर पर मोरहाबादी, रांची स्थित सिदो-कान्हू उद्यान...
बिशप वेस्टकॉट बॉयज़ एवं गर्ल्स स्कूल के पूर्व छात्रों का भव्य रीयूनियन आयोजित
रांची। बिशप वेस्टकॉट बॉयज़ एवं गर्ल्स स्कूल के पूर्व छात्रों के संगठन ईवीए (Ex-Westcottians Association - EWA) की ओर से...
ग्रामीणों की शिकायत पर हरकत में प्रशासन, आवास योजना की होगी पुनः समीक्षा
आज तालाटांड पंचायत के दर्जनों युवा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुजीत कुमार पटेल के नेतृत्व में पतरातू प्रखंड विकास...








