हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, अरकान की दी गई जानकारी
रांची: आज दिनांक 7 मई 2023 को मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के द्वारा मेन रोड स्थित तस्लीम महल में हज पर जाने वाले अजमिने हज के लिए हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे रांची, लोहरदगा, इटकी, गुमला, और आस पास के आजमीने हज को हज के सभी अरकान को विस्तार से बताया गया। प्रोग्राम की शुरुआत हाफिज अबुल कलाम साहब के तिलावते कुरान पाक से हुई। इसके बाद हमज़ा अब्दुल्लाह की खूबसूरत आवाज़ में नातिया कलाम से आजमीन झूम उठे। कैंप की अध्यक्षता मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के संरक्षक एंड समाजसेवी डॉक्टर असलम परवेज ने की।
इसके बाद मुख्य हज ट्रेनर इमारत ए शरिया के क़ाज़ी ए शरीयत मुफ्ती अनवर क़ासमी ने हज और उमरा के अरकान को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की इस बार ज्यादा उम्मीद है कि झारखंड के हाजियों का काफिला पहले मदीना मुनव्वरा जायेगा। उसके बाद मक्का ले जाया जाएगा। एहराम कैसे बांधना है, तवाफ कैसे करना है, मर्द और औरत अपने अरकान को कैसे पूरा करेंगे इसके अलावा मदीना में उन्हें क्या क्या करना है, इन सभी बातों की जानकारी दी गई।
इस मौके पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, ट्रैफिक एसपी हारिश जमा, जमीयत उलेमा के शाह उमैर, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अकीलुर रहमान, मॉर्निंग ग्रुप के हाजी हलीम, परवाज खान, शाहनवाज कुरैशी, विशेष रूप से मौजूद थे।
इस प्रोग्राम को सफल बनाने में सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी नूर अहमद, सैयद नेहाल अहमद, मो शमीम, मो फारूक, हाजी शहीद, हाजी मूसा मल्लिक, आलम खान, शमशाद अनवर, जियाउद्दीन साबरी, औरंगजेब खान, प्रिंस हसन, अब्दुल मन्नान, सहाब जाफरी, सरफराज अहमद पहाड़ी टोला, मो इकबाल अंसारी, हाजी जहांगीर, नजमुल आरफीन, परवेज अकरम, शेख अनिसुद्दीन, जफर इकबाल, मो जमील, के अलावा सोसाइटी के सभी मेंबर मौजूद थे।

You Might Also Like
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, जेसीआई रांची उड़ान ने सब्जी बिक्रेताओं को बांटे स्टील बोतल
*प्लास्टिक कम करें, पर्यावरण स्वच्छ रखें: डॉ.प्रिया लखोटिया रांची। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करने के...
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
مجلس علماء جھارکھنڈ کی رکنیت سازی کی مدت میں توسیع، 28 اگست تک جمع ہوں گے فارم
رانچی، 20 اگست: (عادل رشید) مجلس علماء جھارکھنڈ کی انتخابی کمیٹی کے اجلاس میں متفقہ طور پر رکنیت سازی کی...












