HomeJharkhand Newsपायम इंसानिया कन्वेंशन में शामिल होने मौलाना सैयद बिलाल हस्नी नदवी दारुल उलूम इस्लामनगर पहुंचे
पायम इंसानिया कन्वेंशन में शामिल होने मौलाना सैयद बिलाल हस्नी नदवी दारुल उलूम इस्लामनगर पहुंचे
रांची: हजरत मौलाना सैयद बिलाल अब्दुलहई हस्नी नदवी पायम इंसानियत कन्वेंशन में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की राजधानी रांची के दारुल उलूम इस्लामनगर जाड़ी बना पीढ़ी पहुंचे। मौलाना आफताब आलम नदवी, मौलाना जियाउल होदा इस्लाही के नेतृत्व में हजरत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मस्जिद जाफरिया रांची के मौलाना सैयद तहजिबुल हसन रिजवी इमाम मस्जिद जाफरिया ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक हजरत मौलाना आफताब आलम नदवी व मौलाना जियाउल होदा इस्लाही ने पायम इंसानिया कन्वेंशन को लेकर कहा कि आज 13 मई को देश के अलग-अलग इलाकों में पयाम इंसानियत का जो काम चल रहा है उसकी एक निरीक्षण मीटिंग हुई। जिसमें पायम इंसानियत के कार्यों से समाज को हो रहे लाभ और आपसी प्रेम का जो वातावरण बन रहा है, उस पर एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। पायम इंसानियत के प्रमुख हजरत मौलाना सैयद बिलाल अब्दुल हई हस्नी नदवी ने कहा कि देश में समृद्धि और विकास के लिए स्थिति को सामान्य करना और प्रेम और करुणा का माहौल बनाना आवश्यक है। पायम इंसानिया इस पर काम कर रही हैं। अपने देशवासियों से वैसे ही प्रेम करना चाहिए जैसे अपने भाइयों से करते हैं। यह हमारा प्रयास है कि नफरत को प्यार से खत्म करें और देश में मोहब्बत का माहौल फैलाएं।
कार्यक्रम के संयोजक मौलाना आफताब नदवी, मौलाना जियाउल होदा इस्लाही ने कहा कि पायम इंसानिया का यह कार्यक्रम पायम इंसानिया रांची और मर्क्जी मजलिस उलेमा झारखंड के सहयोग से किया जा रहा है। मौके पर मौलाना साबिर हुसैन मजाहिरी, अध्यक्ष मर्क्जी मजलिस उलेमा झारखंड, उपाध्यक्ष मौलाना शरीफ अहसन मजहरी, महासचिव मुफ्ती तल्हा नदवी, सदस्य मुफ्ती इमरान नदवी ईरबा, मौलाना हस्सान नदवी, मुफ्ती सलमान कासमी, मौलाना रिजवान कासमी नदवी, मौलाना बाकिर रजा दानिश, मौलाना जमशेद आलम नदवी, मौलाना अब्दुल जब्बार कासमी और दारुल उलूम इस्लामनगर जाड़ी बना पीढ़ी के शिक्षक व छात्र शामिल थे।
आज 14 मई का महत्वपूर्ण कार्यक्रम
कार्यक्रम के संयोजक हजरत मौलाना आफताब आलम नदवी व मौलाना जियाउल होदा इस्लाही ने कहा कि 14 मई को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक पयाम इंसानियत का अहम सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू मुस्लिम एकता मंच के प्रमुख स्वामी लक्ष्मी शंकर आचार्य, पंडित संजय कुमार मुठपति बाबा धाम देवघर, प्रोफेसर हरवीरेंद्र वीर सिंह, फादर टॉम साझा मंच सहित झारखंड के सम्मानित विद्वान शामिल होंगे।

You Might Also Like
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, जेसीआई रांची उड़ान ने सब्जी बिक्रेताओं को बांटे स्टील बोतल
*प्लास्टिक कम करें, पर्यावरण स्वच्छ रखें: डॉ.प्रिया लखोटिया रांची। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करने के...
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
• भारत के सबसे बड़े आजीवन निःशुल्क शिक्षक-विकास प्लेटफ़ॉर्म में से एक, जिसमें 4,000+ घंटे की सीखने की सामग्री और...
एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी...
مجلس علماء جھارکھنڈ کی رکنیت سازی کی مدت میں توسیع، 28 اگست تک جمع ہوں گے فارم
رانچی، 20 اگست: (عادل رشید) مجلس علماء جھارکھنڈ کی انتخابی کمیٹی کے اجلاس میں متفقہ طور پر رکنیت سازی کی...










