Jharkhand News

एचईसी सुपरवाइजर्स एंड एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन ने की इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को समर्थन देने की अपील

Share the post

दस वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने एक भी वादे पूरे नहीं किए : ब्रजेश कुमार सिंह

रांची। एचईसी सुपरवाइजर्स एंड एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के महासचिव ब्रजेश कुमार सिंह ने रांची संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि भाजपानीत एनडीए सरकार जनता को धोखा देती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 वर्षों के शासनकाल में झूठ के सहारे राज किया है। अच्छे दिन लाने के वादे किए, लेकिन इस दिशा में कुछ भी नहीं किया। एशिया प्रसिद्ध कारखाना एचईसी के जीर्णोद्धार को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की टालमटोल वाली नीति रही है। कारखाना दम तोड़ रहा है। मोदी सरकार सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। बड़े-बड़े पूंजीपतियों के हाथों सार्वजनिक उपक्रमों को बेचा जा रहा है।
श्री सिंह ने कहा कि सुश्री सहाय के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एचईसी कारखाना के अस्तित्व को बचाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहे हैं। इस क्षेत्र के लिए श्री सहाय का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने एचईसीकर्मियों से सुश्री सहाय को व्यापक जन समर्थन देकर चुनाव में विजयी बनाने की अपील की है।

Leave a Response