Jharkhand News

आइएनडीआईए की उलगुलान रैली सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित, रैली ऐतिहासिक होगी : सुबोधकांत सहाय

Share the post

उलगुलान रैली में उमड़ेगा जनसैलाब: राजेश कच्छप
नामकुम, अनगड़ा,ओरमांझी और धुर्वा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदधारी व कार्यकर्ता हुए शामिल

रांची। आइएनडीआईए (इंडिया) गठबंधन में शामिल दलों की ओर से राजधानी रांची के एचईसी परिसर स्थित प्रभात तारा मैदान में 21अप्रैल को प्रस्तावित उलगुलान रैली की सफलता को लेकर बैठक का सिलसिला जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप के नामकुम स्थित आवास पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने की। इस अवसर पर श्री सहाय ने कहा कि उलगुलान रैली ऐतिहासिक होगी।
रैली में काफी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से झारखंड की जनता ‘भारतीय जनविरोधी पार्टी’ (भाजपा) को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेगी।


उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।
वहीं, विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। महंगाई और बेरोजगारी की मार से जनता त्राहिमाम कर रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में जनता सांप्रदायिक ताकतों को करारा जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि उलगुलान रैली में जनसैलाब उमड़ेगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं से उलगुलान रैली को सफल बनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर नामकुम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय टोप्पो, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार,धुर्वा प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चमन रजक, माधो कच्छप, राजेंद्र मुंडा, महादेव मुंडा, जीतो कच्छप, अरविंद लोहरा, मेरी तिर्की, अनीता देवी, नीलू सिंह, अर्चना मिश्रा, रीता देवी, सुरेश साहू, अंजू लकड़ा, संगीत बड़ाइक, बीजू लकड़ा, सेवान कुजूर, करमू नायक, कमिश्नर मुंडा, शफीक अंसारी, शाकिर अंसारी, फतेहुल्लाह अंसारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी राजकिशोर प्रसाद ने दी।

Leave a Response