HomeJharkhand Newsऊर्जावान और लोकप्रिय नेता लालचंद महतो का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति: सुबोधकांत सहाय
ऊर्जावान और लोकप्रिय नेता लालचंद महतो का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति: सुबोधकांत सहाय


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व.महतो की पहचान एक ऊर्जावान जनप्रतिनिधि के रूप में रही। वह सभी समुदाय के लोगों के बीच लोकप्रिय थे। झारखंड की राजनीति में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। राजनीतिक क्षेत्र के अलावा सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। उनके अकस्मात निधन से समाज का हर तबका मर्माहत है। उनके निधन से राजनीतिक- सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

You Might Also Like
कृषि व्यापार मेला में मुख्यमंत्री ने कहा – आधी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी और आधी जिम्मेदारी किसानों को उठानी होगी। जब दोनों मिलकर प्रयास करेंगे तो झारखण्ड के किसानों को कोई हरा नहीं सकता
रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय "झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026" के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के...
چترا چیئرمین عطاالرحمان بابو بھائی کی الحاج شاہ عمیر سے ملاقات
رانچی/چترا، (عادل رشید): چترا نگر پریشد کے چیئرمین عطاالرحمان بابو بھائی نے جمعیت علماء جھارکھنڈ کے جنرل سکریٹری الحاج شاہ...
रोटरी क्लब और बहावलपुरी पंजाबी समाज ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
रांची: रोटरी क्लब ऑफ रांची, बहावलपुरी पंजाबी समाज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श एवं...
अल्पसंख्यक अधिकार मिलन समारोह 28 को रांची मे, स्वागत समिति का गठन, अध्यक्ष अशरफ़ हुसैन, महासचिव जावेद खान बने
oplus_1048576 रांची: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस उलेमा ए झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी के आवास पर अल्पसंख्यक...







