रांची : रमजान को नेकियों का मौसम कहा जाता है। इस महीने में मुस्लिम धर्म के अनुयायी अल्लाह की इबादत यानी उपासना करते हैं। अपने परमेश्वर को संतुष्ट करने के लिए उपासना के साथ, कुरान की तिलावत और दान धर्म करते हैं। नमाज पढ़ते हैं और रोजा रखते हैं। ये उपवास अल्लाह के प्रति आस्था का प्रतीक है। रमजान इबादत का महीना है। इस दौरान हम अल्लाह के लिए भूखे रहते हैं। ये हमारा इम्तिहान होता है।
यह महीना हमदर्दी का है। इस महीने में हर रोजेदार को भूखे की भूख और प्यासे की प्यास का एहसास होता है। उसे पता चलता है कि दुनिया के जिन लोगों को गरीबी की वजह से फाके होते हैं, उन पर क्या बीतती होगी। रोजे से आदमी में इंसानियत के प्रति हमदर्दी का जज्बा पैदा होता है। इस महीने में नेकी, हमदर्दी, सहयोग और भाईचारे का एहसास होता है। गरीब और अमीर को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का मौका मिलता है। रमजान के पाक महीने में रोजेदार छोटी-छोटी बुराइयों से बचने की कोशिश करता है और कमजोर लोगों की बेहतरी के लिए कोशिश करता है। प्रख्यात समाजसेवी सह निदेशक एजेड बैंस सर्विसेज मो इरशाद।
You Might Also Like
वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में मिल्लि और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
झारखंड के मिल्लि एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने वक्फ संशोधन विधेयक एवं अन्य मुद्दों पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री...
وقف ترمیمی بل کے خلاف ملی اور سماجی ذمہ داروں نے وزیر اعلیٰ جھارکھنڈ کو میمورنڈم سونپا.
جھارکھنڈ کے ملی و سماجی تنظیموں کے ذمہ داران نے وزیر اعلیٰ جھارکھنڈ جناب ہیمنت سورین صاحب سے وقف ترمیمی...
मुख्यमंत्री को अल्पसंख्यकों के सामाजिक विकास से सम्बंधित मुद्दों से अवगत कराया
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी की...
मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के अध्यक्ष बने हाजी नूर,नेहाल अहमद सचिव
हाजी नूर सदर ,नेहाल अहमद सचिव बने,मरहबा ह्यूमन सोसाइटी की जरूरी मीटिंग अधिवक्ता ज़फ़र इक़बाल के आवास खोरा टोली में...