All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

लोक सेवा समिति 35वीं वर्षगांठ 23 मई को राँची में भव्य समारोह का आयोजन

Share the post

आज 17मई की समिति की बैठक होटल केन में संपन्न हुई.

राँची। लोक सेवा समिति द्वारा अपनी 35वीं वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 23 मई को राँची में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह को लेकर आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जानकारी दी समारोह के दौरान “प्रेरणा” नामक स्मारिका/कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया जाएगा, जिसे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री “झारखंड रत्न” दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित किया जाएगा। इस विशेष प्रकाशन में उनके जीवन से जुड़े कई अनसुने प्रसंग, संघर्षगाथा एवं प्रेरणादायी जीवनी को शामिल किया जाएगा। साथ ही समाज में योगदान देने वाली विभूतियो को भी , ताकि नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।

समारोह में समाज, शिक्षा, कला, साहित्य, संस्कृति एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चयनित विभूतियों को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “झारखंड रत्न” एवं “विशिष्ट सेवा सम्मान 2026” से सम्मानित किया जाएगा।
चयनित विभूतियों की घोषणा शीघ्र किया जाएगा।

बैठक के दौरान युवाओं में तेजी से बढ़ रही नशाखोरी एवं मोबाइल एडिक्शन पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। इस सामाजिक समस्या से युवाओं को बचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। समारोह में उपस्थित लोगों को नशामुक्ति एवं मोबाइल की लत से दूर रहने की सामूहिक शपथ भी दिलाई जाएगी। समिति ने कहा कि आने वाले समय में इस अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से चलाया जाएगा।

इसके अलावा समिति द्वारा राज्य सरकार से मांग की गई कि अंचल स्तर पर आम नागरिकों के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कहा गया कि आम जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं तथा कई स्थानों पर कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। इस संबंध में समिति को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। समिति ने सरकार से जनहित में तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि झारखंड की विख्यात लोक गायिका झारखंड रत्न सम्मान से सम्मानित श्रीमती सीमा देवी के नाम की अनुशंसा राज्य सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित “पद्मश्री” सम्मान हेतु केंद्र सरकार को भेजी जाए। समिति के सदस्यों ने कहा कि लोक संस्कृति एवं लोकसंगीत के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है
बैठक की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने किया, मुख्य रूप से प्रेम शंकर साहू, अनीता लिंडा, संगीता सिंह, कुमार सहाब, सय्यद faraz अब्बास, फिरोज अहमद खान, साक़ीब तंजील, सीमा देवी, मुख्तार अंसारी, अबसार अहमद सिद्दीकी आदि उपस्थित हुए!
आपका
मोहम्मद नौशाद, अध्यक्ष

Leave a Response