All India NewsBlog

“हरमू हॉस्पिटल रांची में निःशुल्क डे केयर सेंटर से थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/हीमोफीलिया पीड़ितों का लाइफ लाइन होगा”

Share the post

“लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची और थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के अपील पर झारखंड के पहले निजी अस्पताल के द्वारा मानवीय/संवेदनशील एवं ऐतिहासिक पहल करते हुए आज हरमू अस्पताल रांची में रक्त विकार रोग से पीड़ित बच्चों जिसमें थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया-अप्लास्टिक एनीमिया-

हीमोफीलिया- ब्लड कैंसर के लिए निःशुल्क डे केयर सेंटर का उद्घाटन/मुख्य अतिथि रांची सिविल सर्जन श्रीमान डॉ प्रभात कुमार एवं हरमू अस्पताल रांची के संस्थापक/रिम्स सेवानिवृत्त श्रीमान डॉ सुहास तेतरवे सहित विशिष्ट अतिथि जेएससीए के अध्यक्ष सह रांची के पूर्व डिप्टी मेयर श्रीमान अजयनाथ शाहदेव ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रक्त विकार के रोगी एवं परिजनों उपस्थित थे जिनको रक्त विकार रोग एवं व्यवहारिकता की काउंसिलिंग डॉ सुहास तेतरवे,डॉ प्रभात कुमार,डॉ वी.के.वर्मा,डॉ पांडेय आर.बी.प्रसाद महोदय ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि रिम्स के जमाने से ही डॉक्टर सुहास तेतरवे बेहद मानवीय एवं सकारात्मक/रचनात्मक भूमिका का अदभुत उदाहरण दिया है उसी यह निःशुल्क डे केयर एक बेहद लाज़मी पर लाज़वाब उदाहरण है।


झारखंड सरकार के अतिरिक्त झारखंड राज्य में पहली बार कोई निजी अस्पताल निःशुल्क डे केयर सेंटर खोलकर ऐतिहासिक मानवीय एवं संवेदनशीलता का उत्कृष्ट मिशाल दिया है।
हरमू हॉस्पिटल रांची में निःशुल्क डे केयर सेंटर से थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/हीमोफीलिया पीड़ितों का लाइफ लाइन होगा।

रोजाना 10 पीड़ितों का देखरेख/ईलाज़ निःशुल्क होगा। डे केयर सेंटर का व्यवस्था संचालन हरमू अस्पताल रांची एवं व्यवहारिक देखरेख लहू बोलेगा रक्तदान संगठन एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन करेगा।

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन जैसे दर्दभरे लोगों के लिए कार्यरत संगठन हमारे सभ्य समाज का उत्कृष्ट उदाहरण है हम साधुवाद देते इन संगठनों को विशेष कर नदीम खान एवं उनकी टीम को एवं डॉ सुहास तेतेरवे को।

कार्यक्रम में लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन द्वारा उपकार सम्मान/स्नेह भरा सम्मान स्मृति चिन्ह/झारखंडी अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ पीड़ितों/परिजनों के हाथों उपकार सम्मान डॉ सुहास तेतेरवे को एवं स्नेह सम्मान डॉ प्रभात कुमार सहित अजयनाथ शाहदेव जी को दिया गया।
कार्यक्रम में 5 सूत्री प्रस्ताव भी पारित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुहास तेतेरवे एवं संचालन नदीम खान,विषय प्रवेश थैलेसीमिया परिजन संजय टोप्पो,धन्यवाद ज्ञापन देवकी देवी ने किया।

कार्यक्रम में डॉ प्रभात कुमार(रांची सिविल सर्जन रांची),डॉ सुहास तेतेरवे(सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं एचओडी फिजियोलॉजी विभाग,रिम्स/संस्थापक, हरमू अस्पताल रांची/अध्यक्ष,नन्ही फाउंडेशन), अजयनाथ शाहदेव(अध्यक्ष, झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन”जेएससीए”/पूर्व डिप्टी मेयर रांची), नदीम खान(संस्थापक,लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन),डॉ वी.के.वर्मा(ईएनटी सर्जन) अध्यक्ष,मेडिकल हेल्प एडवाइजरी कॉउंसिल),डॉ पांडेय आर.बी.प्रसाद(सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं एचओडी पैथोलॉजी विभाग,रिम्स)
थैलेसीमिया/सिकल सेल पीड़ित परिजनों में संजय टोप्पो,देवकी देवी,सीमा देवी,फ़रिहाया बिलकिस,माज़िदन ख़ातून,अंकित कुल्लू,विमला कच्छप,सुजाता कुमारी,मोना सिंह,शांति देवी,संगीता देवी,संजय महतो,रामकिशन कुमार,जायनाथ महतो,सोनी देवी एवं पीड़ित में सोनम कुमारी, साक्षी सिंह,साक्षी कुमारी, प्रिया एवं हरमू अस्पताल रांची के डॉक्टर,कर्मी आदि उपस्थित थे।

…..”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन…..
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)

Leave a Response