राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वावधान में हेमंत सरकार का पुतला दहन
तेली समाज के लोगों की लगातार हो रही हत्याओं से आक्रोशित तेली समाज के लोगों ने राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वावधान में हेमंत सरकार का पुतला दहन किया !
11 अगस्त को मुकेश कुमार साहू और रोहन कुमार साहू की हत्या कर दी गई तथा 12 अगस्त को कोयला व्यवसाय श्री राजेन्द्र प्रसाद साहू जी के उपर जानलेवा हमला हुआ जबकि 2022 में भी तेली समाज के 8 लोगों की हत्याएं हुई थी ! इससे स्पष्ट हो जाता है कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और तेली समाज के प्रति सरकार पुरी तरह उदासीन है !
आज 13 अगस्त को पुतला दहन कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन हेमंत सरकार से मांग करता है कि हत्यारों की और हमलावरों की गिरफ्तारी अविलम्ब हो अन्यथा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे !
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से राँची जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी साहू , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू, रामविलास साहू, बलदेव साहू ,अजीत साहू, संजय साहू, शत्रुघ्न साहू ,पंकज साहू ,रूपेश साहू ,कपिल साहू, छात्रधारी साहू, सुखदेव कुमार, कालेश्वर साहू, मनोज साहू, उमेश साहू, मुकुल नायक, हीरालाल साहू, सोनू कुमार, सोनू कुमार, साहू,प्रकाश साहू, सहित दर्जनों राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। . . . इत्यादि भारी संख्या में लोग शामिल रहें !

You Might Also Like
राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस को झटका
रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति...
झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन
रांची, झारखंड – झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का आज एक भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया।...
मोहर्रम की पहली तारीख पर कुल्हाड़ी शाह बाबा दरगाह-कर्बला में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
अकीलुर रहमान की अगुवाई में भव्य आयोजन, प्रमुख खलीफा मो. महजूद ने पेश की पहली चादर रांची, 17 जून। (आदिल...
झारखंड कृषि व्यापार मेला के दूसरे दिन किसानों, उद्यमियों और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान एवं नवाचार का हुआ व्यापक आदान-प्रदान
रांची, 17 जून 2026 : झारखंड कृषि व्यापार मेला के दूसरे दिन कृषि, सामेती (SAMETI), डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी...








