All India NewsBlog

सेंट्रल मुहर्रम कमिटी ने किया जुलूस क्षेत्र का दौरा, कहा

Share the post

सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के महासचिव अकीलुर्रहमान ,प्रवक्ता मो.इस्लाम तथा कार्यकारी अध्यक्ष आफताब आलम के संयुक्त नेतृत्व में एक कारवां धवताल अखाड़ा एवं इमामबख्श अखाड़ा के अधीन निकाले जाने वाले मुहर्रम के जुलूस के क्षेत्र का दौरा किया जिसमें हिन्दपीढ़ी के विभिन्न क्षेत्र, हरमू पुरानी रांची, गाड़ी खाना, पहाड़ी टोला ,लालपूर, थड़पखना,भीठा,जयपूर, बरियातू, मोरहाबादी मुख्य रूप से शामिल हैं।

कारवां में शामिल तमाम लोगों को उक्त क्षेत्र के खलीफा एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रशासन से मिलकर समाधान की मांग की। समस्याओं में मुख्य रूप से बिजली, पानी,सड़क मरम्मत, प्रत्येक क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था, जुलूस निकाले जाने वाले मार्ग में खराब पड़े पोल लाईट की मरम्मत आदि शामिल हैं। सेंट्रल मुहर्रम कमिटी की टीम ने सभी को आश्वस्त कराया कि जल्द ही तमाम समस्याओं का समाधान सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ मिलकर कर लिया जाएगा। कारवां में अकीलुर्रहमान,मो.इसलाम, आफताब आलम, खालिद उमर,मो. मोजाहिद,परवेज गुड्डू, सज्जाद इदरीसी,वसीम खान बब्लू,लड्डन गद्दी,जमील अख्तर सोनू, अशफाक बब्लू,परवेज इकबाल,शोएब खान,करीम भाई,हसमत भाई, सज्जाद खान, पप्पू खान इबरार गद्दी सहित अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से शामिल थे।
मो.इस्लाम – प्रवक्ता
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची
7903259771

Leave a Response