भारती एयरटेल ने अफ्रीका स्टेक विलय के लिए मजबूत शेयरधारक समर्थन प्राप्त किया


राँची: भारती एयरटेल लिमिटेड ने आज घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए चल रहे समझौते को मंजूरी दे दी है, जो भारत की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी में कॉर्पोरेट सुशासन के सर्वोच्च मानकों को रेखांकित करने के साथ-साथ निवेशकों के सुदृढ़ विश्वास को भी पुष्ट करता है।। इस लेन-देन में भारती एयरटेल इंडियन कांटिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड, एक प्रमोटर समूह संस्थान, को अधिमान्य आधार पर अपने इक्विटी शेयर जारी कर रहा है, बदले में एयरटेल अफ्रीका में 16.31% हिस्सेदारी लेने के लिए।
इस प्रस्ताव को सार्वजनिक एवं संस्थागत निवेशकों सहित शेयरधारकों से अत्यधिक समर्थन प्राप्त हुआ, जो इसके रणनीतिक औचित्य और दीर्घकालिक मूल्य सृजन की संभावनाओं में विश्वास को प्रतिबिंबित करता है। यह लेन-देन एक नकदी-रहित शेयर अदला-बदली (शेयर स्वैप) है, जो कंपनी को बिना किसी अतिरिक्त ऋणभार अथवा नकदी बहिर्वाह के एक उच्च-वृद्धि वाली परिसंपत्ति में बड़ी हिस्सेदारी अर्जित कर अपनी आर्थिक भागीदारी बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही, यह समूह की शेयरधारिता संरचना को सरल बनाता है तथा पारदर्शिता को सुदृढ़ करता है, जो कॉर्पोरेट सुशासन एवं पूंजी दक्षता में एक नया प्रतिमान स्थापित करता है।








