HomeRanchi Newsमुहर्रम वर्ष 2023 के जुलूस को ऐतिहासिक बनाने के लिए सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी का प्रतिनिधि मण्डल एस एस पी रांची से मिला
मुहर्रम वर्ष 2023 के जुलूस को ऐतिहासिक बनाने के लिए सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी का प्रतिनिधि मण्डल एस एस पी रांची से मिला
जुलूस की सफलता के लिए समय की पाबंदी एवं नशेड़ियों पर अंकुश जरूरी- किशोर कौशल, एस एस पी रांची।
सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के तत्वाधान में सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष जावेद गद्दी, महासचिव अकीलुर्रहमान एवं प्रवक्ता मो. इसलाम के संयुक्त नेतृत्व में आगामी वर्ष 2023 के मुहर्रम का जुलूस ऐतिहासिक रूप से आपसी सदभाव एवं भाईचारे के साथ निकाले जाने के सिलसिले में रांची के लोकप्रिय एस एस पी आदरनीय किशोर कौशल से मिला एवं मुहर्रम वर्ष 2023 के जुलूस को एतिहासिक रूप से आपसी सौहार्द के साथ मिलकर मनाए जाने सम्बंधी चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में तीनों प्रमुख खलीफा क्रमशः धवताल अखाड़ा के संरक्षक साहेब अली, इमामबख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मो. महजूद, लीलू अली अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मो. सज्जाद के साथ साथ श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव मुख्य रूप से प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने एस एस पी रांची किशोर कौशल को मुहर्रम वर्ष 2023 के जुलूस के रूट से सम्बन्धित ज्ञापन देते हुए धवताल अखाड़ा, इमामबख्श अखाड़ा एवं लीलू अली अखाड़ा के प्रत्येक क्षेत्र से निकाले जाने वाले जुलूस के मार्ग की विस्तृत जानकारी दी जिसमें तमाम शहरी क्षेत्र, हिन्दपीढ़ी क्षेत्र एवं समस्त लोअर बाजार क्षेत्र से निकाले जाने वाले जुलूस का रूट शामिल है। प्रतिनिधि मंडल ने जुलूस की सफलता के लिए विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से बिजली, पानी, शहर के प्रत्येक क्षेत्र सहित प्रत्येक इमामबाड़े एवं कर्बला की साफ सफाई, सड़कों की मरम्मत, यातायात सम्बंधी समस्या, सुरक्षा बल की व्यवस्था आदि पर चर्चा कर समाधान का अनुरोध किया। एस एस पी रांची किशोर कौशल ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को बहुत गम्भीरता से सुना एवं कहा कि मुहर्रम का जुलूस को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पूर्व की तरह ऐतिहासिक रूप में मनाया जाएगा जिसके लिए पहला कदम हर हाल में समय की पाबंदी जरूरी है। उन्होंने जुलूस में शामिल होने वाले नशेड़ियों पर हर हाल में तमाम खलीफाओं से निगरानी रखने एवं प्रतिबंध लगाने की भी बात कही। श्री किशोर ने आगे कहा कि जुलूस का अच्छे ढंग से संचालन हेतु प्रत्येक खलीफा अपने- अपने अखाड़ा में भोलेंटीयर्स की व्यवस्था रखेंगे ताकि जुलूस का सही तरीके से संचालन किया जा सके।उन्होंने जगह – जगह पर सी सी टी वी कैमरा लगाने की बात कही एवं अफवाहों से बचने की सलाह दी। बिजली, पानी, सड़क, सफाई, यातायात आदि बुनियादी सुविधाओं से सम्बन्धित विषयों पर सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी रांची को आश्वस्त कराते हुए सूचि बनाकर देने की बात कही एवं कहा कि इस वर्ष पवित्र मुहर्रम के साथ साथ पवित्र सावन का माह भी साथ में चल रहा है अतः दोनों पवित्र त्योहारों को एतिहासिक रूप से आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मिलकर मनाया जाएगा एवं उक्त दोनों पवित्र त्योहारों में प्रशासनिक स्तर पर अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही। श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव ने भी एस एस पी रांची किशोर कौशल को आश्वस्त कराते हुए कहा कि इस वर्ष मुहर्रम एवं पवित्र सावन के दोनों पवित्र त्योहार को पूर्व की तरह आपसी सौहार्द के साथ मनाने की बात कही एवं कहा कि दोनों त्योहारों को ऐतिहासिक बनाने में उनकी एवं उनके पूरी टीम की अहम भूमिका रहेगी।
प्रतिनिधिमण्डल ने मुहर्रम से सम्बन्धित अन्य सारे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मुहर्रम का चांद नजर आने के बाद देने की बात कही एवं कहा कि पवित्र मुहर्रम के साथ साथ पवित्र सावन के त्योहार को हम सभी आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्द के साथ ऐतिहासिक रूप से मनाएंगे। प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से धवताल अखाड़ा के सरपरस्त साहेब अली, इमामबख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मो. महजूद,लीलू अली अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मो. सज्जाद, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष जावेद गद्दी, महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मो. इसलाम, श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के उपाध्यक्ष आफताब आलम, मो. तौहीद एवं अब्दुल वाहिद शामिल थे। उक्त आशय की जानकारी संयुक्त रूप से सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान एवं प्रवक्ता मो. इसलाम ने दी।
अकीलुर्रहमान- महासचिव
मोब.-9835130183
मो. इसलाम- प्रवक्ता
मोब.-7903259771

You Might Also Like
राज्यसभा के लिए शहजादा अनवर को उम्मीदवार बनाने की मांग तेज
रांची: आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा तेज हो गई है। इसी क्रम में...
राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने के हाथों यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन फैमिली स्टोर का आगाज़
कांके रोड में फैशन प्रेमियों को मिला इंटरनेशनल ब्रांड का नया ठिकाना रांची :आज दिनांक 26 मई 2026 को राजधानी...
एयरटेल ने दूरसंचार विभाग के पैनल के सामने ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा को लेकर रखा अपना पक्ष, नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन से किया इनकार
राँची। भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) की एक समिति के सामने अपनी नई “प्रायोरिटी पोस्टपेड” सेवा को लेकर अपना...
“रांची उपयुक्त महोदय से रक्त विकार रोगी/परिजन एवं रक्तवीर का प्रतिनिधिमंडल मिला”
झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं "लहू बोलेगा"रक्तदान संगठन रांची के नेतृत्व में आज रांची उपयुक्त महोदय से थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक...








