रांची फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वूमेन के द्वारा हुनर 2023 का आयोजन अंजुमन प्लाजा हॉल में 20 अगस्त रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक लगेगा। यह जानकारी प्रेस वार्ता में फेडरेशन ऑफ मुस्लिम ऑफ वूमेन डायरेक्टर खुशबू खान ने दी। मौके पर बोलते हुए खुशबू खान ने कहा कि रांची में पहली बार हुनर 2023 एग्जीबिशन मुस्लिम महिलाओं के द्वारा लगाया जा रहा है ।