HomeRanchi Jharkhand Newsएआइएमआइएम के प्रदेश सचिव आदिल अजीम ने पार्टी से इस्तीफा देकर पुनःआजसू पार्टी का थामा दामन
एआइएमआइएम के प्रदेश सचिव आदिल अजीम ने पार्टी से इस्तीफा देकर पुनःआजसू पार्टी का थामा दामन

आदिल अजीम का आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती: सुदेश महतो
पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे :आदिल

- रांची। एआइएमआइएम के प्रदेश सचिव सह रांची लोकसभा प्रभारी आदिल अजीम ने पार्टी से इस्तीफा देकर पुन: आजसू का दामन थामा।
पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने उनका भव्य स्वागत किया।
आदिल अजीम गुरुवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू में शामिल हुए।
इस अवसर पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि आदिल अजीम एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं। सुबह का भूला यदि शाम में घर वापस आ जाए तो उसे भूला हुआ नहीं कहते हैं। अपने घर में पुनर्वापसी से आजसू को मजबूती मिलेगी।
वहीं ,आदिल अजीम ने कहा कि संगठन को और धारदार और सशक्त बनाएंगे। आजसू के प्रति निष्ठा और विश्वास आम जनों में बढ़ा है। विधानसभा और लोकसभा में आजसू पार्टी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता देवशरण भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष हसन अंसारी, जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, सनराज उरांव, मिथिलेश उरांव, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद शमीम राय, मोहम्मद इम्तियाज, अतिकुर रहमान, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद वहाब, अल्ताफ राय, मोहम्मद सलाउद्दीन, रोशन साहू, संतोषी उरांव, प्रमिला देवी, पप्पू ठाकुर, एमडी कौशिक, शाहबाज खान, वीरेंद्र उरांव, प्रताप उरांव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


You Might Also Like
گئو رکشک اور ہجومی تشدد پر الہ آباد ہائی کورٹ کی یوپی حکومت کو سخت سرزنش
صدر جمعیۃ علماء ہند مولانا محمود اسعد مدنی نے کہا: ریاستی فرقہ پرستی سے بڑا کوئی ناسور نہیں، تحسین پونہ...
पंचायत कमिटी ने किया पौधारोपण….
रांची : दरगाही पंचायत हिन्दपीढ़ी और विज़न इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रातु रोड क़ब्रिस्तान में पौधारोपण किया गया! पर्यावरण...
چراغِ قرآن ، اخلاص و تعلیم کا درخشاں ستارہ حافظ شہادت حسینؒ
تحریر: محمد قمر عالم قاسمیخادم التدریس و الافتاء، مدرسہ حسینیہ کڈرو رانچی شہر قاضی رانچی 8271922712 الحمد للّٰہ، سرزمینِ جھارکھنڈ...
आलिम-फाजिल की मान्यता बीए-एमए के समकक्ष करने की मांग को लेकर CM से मिलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका पांडे
रांची : राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत...