HomeJharkhand Newsमोहर्रम का चांद नजर नहीं आया, यौम-ए- आशुरा 29 जुलाई शनिवार को: एदार ए शरीया झारखंड
मोहर्रम का चांद नजर नहीं आया, यौम-ए- आशुरा 29 जुलाई शनिवार को: एदार ए शरीया झारखंड
रांची :- एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है की राज्य भर में 65 जगहों से ज्यादा इसलामी नव वर्ष के प्रथम महीना मुहर्रम का चांद देखने की व्यवस्था की गई लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतर जगहों में मुहर्रम चांद नजर नहीं आया एवं जिन जगहों में आसमान साफ था वहां भी चांद नजर आने की कोई सुचना नहीं मिली ,झारखंड के एलावा पटना, पुरनिया, वाराणसी, मुबारक पुर, बरैली शरीफ, राजस्थान, गुजरात, कोलकाता आदी जगहो पर सम्पर्क किया गया परंतु कहीं से भी मुहर्रम का चांद नजर आनी की कोई खबर नहीं है। अत: दारुल कजा एदार ए शरीया झारखंड इसलामी मरकज हिंद पीडी रांची से एलान व फैसला किया गया कि दिनांक 20 जुलाई 2023 जुमेरात इसलामी नव वर्ष के प्रथम महीना मुहर्रम 1445 हिजरी की पहली और यौम ए आशुरा दसवीं मुहर्रम 29 जुलाई 2023 दिन शनिवार है। ईसी तारीख में विशेष कर ईमामे हुसैन और 72 शहीदाने करबला की याद मनाई जाएगी।
मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी
6202583475

You Might Also Like
स्कूल यूनिफॉर्म सिलाई यूनिट में लगी आग, मोहल्ले वालों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
मंगलवार देर रात हुई घटना, लाखों के नुकसान की आशंका गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह फुटबॉल मैदान...
लड़कियों की शिक्षा समाज के निर्माण की बुनियाद है: मौलाना निजामुद्दीन नदवी
कुल्लियातुल बनात परहेपाट में सफल छात्राओं के सम्मान समारोह, मैट्रिक में उत्कृष्ट सफलता पर छात्राओं को सम्मान पत्र प्रदान किया...
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से 14 मई) रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से...
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग : आदिल
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने महासंघ के 11 सूत्री मुख्य मांगों को लेकर राज्य के...








