Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

जेसीआई उड़ान रांची का 12वां इंस्टाॅलेशन सेरेमनी आयोजित

वर्ष 2024 – 2025 के लिए नवनियुक्त पदधारियों ने ली शपथ


ट्विंकल छावनिका अध्यक्ष व आदिती मेवाडा सचिव चयनित

रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई उड़ान रांची का वर्ष 2024-25 के लिए पदधारियों और सदस्यों का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर बुधवार को लालपुर स्थित होटल आर्या में आयोजित संस्था के 12वें इंस्टॉलेशन सेरेमनी में नवनियुक्त पदधारियों और सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया। साथ ही संस्था के संविधान के अनुरूप अपने कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति सतत प्रयासरत रहने की शपथ ली। समारोह की मुख्य अतिथि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.इला विनायका (हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल, बरियातू ) ने नवनियुक्त सभी पदधारियों को शपथ ग्रहण कराया।
इंस्टॉलेशन सेरेमनी में निवर्तमान अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष ट्विंकल छावनिका को पदभार ग्रहण कराया।
वहीं, निवर्तमान सचिव प्रीति बगला ने नवनियुक्त सचिव आदिति मेवाडा को पदभार ग्रहण कराया। सभी नवनियुक्त पदधारियों ने जेसीआई उड़ान रांची के प्रति निष्ठा जताते हुए अपने कर्तव्यों का पालन बखूबी करते रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जेसीआई की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन, निधि सर्राफ, विनिता चितलांगिया, कंचन पोद्दार,पूजा केशरी, अनिता सोमानी, अर्चना मुरारका, वृंदा अग्रवाल, विधि राइका, शिल्पा केजरीवाल सहित संस्था के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी जेसीआई उड़ान रांची की मीडिया प्रभारी श्वेता अग्रवाल ने दी।

Leave a Response