Saturday, July 27, 2024
Ranchi JharkhandRanchi News

एचईसी को बचाने के लिए एकजुट हुए सभी श्रमिक संगठन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास पर ट्रेड यूनियन की बैठक में बनी रणनीति
सामाजिक संगठनों और आम जनता को गोलबंद करने पर बनी सहमति

विशेष संवाददाता
रांची। एशिया प्रसिद्ध कारखाना व देश का मातृ उद्योग एचईसी की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए सभी श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध का उत्साह के आवास पर सभी श्रमिक संगठनों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई।


पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा एचईसी को बंद करने की साजिश रची जा रही है। इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे। हर हाल में एचईसी को बचाना है। इसके लिए एकजुटता जरूरी है। उन्होंने श्रमिक संगठनों, सामाजिक संगठनों और एचईसी आवासीय परिसर में रहने वाले आम जनता से गोलबंद होकर केंद्र सरकार की इस साजिश के खिलाफ व्यापक जनांदोलन करने का आह्वान किया है। वहीं, खिजरी के विधायक राजेश कश्यप ने कहा कि एचईसी के अस्तित्व बचाने के लिए एकजुट होकर आंदोलन तेज करने की जरूरत है।
बैठक में
एचईसी के समस्त यूनियनों को एचईसी परिसर में रह रहे वासियों को लामबंद करने की जवाबदेही दी गई।
एचईसी व आसपास में रह रहे लोगों को लामबंद करने की जवाबदेही खिजरी विधायक राजेश कच्छप और हटिया लोक मंच के राम कुमार नायक के नेतृत्व में दिया गया।
समस्त एचईसी परिसर में जितने भी सामाजिक संगठन, बाजार समिति और विभिन्न धार्मिक संगठनों को भी लामबंद करने की बात पर सहमति बनी।
डोर टू डोर कैंपेन चलाकर सभी नागरिकों को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बारे में बताने के लिए कहा गया। नारी, किसान, मजदूर, भागीदारी एवं युवा के लिए न्याय की मांग को प्राथमिकता देने को कहा गया।
उपरोक्त तमाम मुद्दों को लेकर सघन प्रचार प्रसार के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने को कहा गया। बैठक में
हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) की ओर से लीलाधर सिंह, गिरीश चौहान, सीटू की ओर से भवन सिंह, हरेंद्र प्रसाद, एटक की ओर से लालदेव सिंह, अर्जुन रविदास, एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन के ओर से पवन सिंह, प्रकाश कुमार, एचईसी सप्लाई मजदूर जन संघर्ष समिति की ओर से दिलीप सिंह, मनोज पाठक, हटिया मजदूर लोक मंच से राम कुमार नायक, बिमल महली, बाजार समिति के ओर से निर्मल जी, कांग्रेस पार्टी के ओर से कमल ठाकुर, विशाल सिंह, समाजसेवी कमलेश यादव, रंजन यादव, सुशील सिंह, एचईसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से प्रेम शंकर पासवान, राजकिशोर प्रसाद (बाबू) सहित काफी संख्या में व्यवसायी व अन्य वर्ग के लोग उपस्थित थे।
बैठक को विधायक राजेश कच्छप, कांग्रेस नेता विनय सिन्हा (दीपू) ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री
सुबोधकांत सहाय के नेतृत्व में राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए उपरोक्त सभी संगठनों ने संकल्प लिया।

Leave a Response