Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

वैश्य मोर्चा ने झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की केंद्रीय पदाधिकारियों ने लगाया अपने अपने घरों पर झंडा

आज 1 दिसंबर से झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की गई है. आज केंद्रीय पदाधिकारियों, सदस्यों, जिलाध्यक्ष और प्रकोष्ठ संगठन के सदस्य अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों, दुकानों में वैश्य मोर्चा का झंडा लगा कर इस अभियान की शुरुआत कर रहे हैं. आज प्रात: 7 बजे केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने अपने भुरकुंडा स्थित आवास के ऊपर झंडा लगाया. कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु ने कांके में, वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव गोमिया में, संजीव चौधरी पंडरा में, केंद्रीय महासचिव दिनेश्वर मंडल तेनुघाट में, केंद्रीय सचिव रामाशंकर राजन हेसालौंग में, अनिल वैश्य रांची में, महिला मोर्चा की महासचिव पूनम जायसवाल रांची में, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु सुकुरहुट्टू में, राजेश साव तुलबुल में, दिवाकर साहु ने ओरमांझी में झंडा लगाओ अभियान में शामिल हुए


इस अवसर पर वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि वैश्य समाज का यह झंडा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है. हमारे आत्मबल को बढ़ाने में मदद करता है. 10 दिसंबर को रामगढ़ में नई केंद्रीय समिति की प्रथम बैठक रखी गयी है. उस बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये जायेंगे और आंदोलन एवं कार्यक्रम की तिथि तय किया जायेगा.

Leave a Response