HomeAll India Newsराँची में प्रयागराज महाकुंभ-2025 के रोड शो में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही
राँची में प्रयागराज महाकुंभ-2025 के रोड शो में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही


- दिव्य, भव्य एवं डिजिटल महाकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध- उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
- भारतवर्ष की अनेकता में एकता का शाश्वत और समेकित जय-घोष है महाकुंभ- उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
- शुद्ध पेयजल, इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर, रिवर फ्रंट समेत 44 घाटों पर होगी पुष्प वर्षा- उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
- तकनीक के माध्यम से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की होगी हेड काउंटिंग– उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
राँची, 23 दिसंबर। योगी सरकार महाकुंभ-2025 को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा योगेंद्र उपाध्याय ने राँची में भव्य रोडशो का नेतृत्व किया। उन्होंने महाकुंभ के आयोजन को भारत की विविधता में एकता का अद्वितीय उत्सव बताते हुए झारखंड के माननीय राज्यपाल महामहिम श्री संतोष गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन तथा वहां की सम्मानित जनता को प्रयागराज महाकुंभ-2025 में आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इसे ऐतिहासिक बनाने की दिशा में अहम कदम उठा रही है। रोडशो के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि महाकुंभ, भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-समावेशी भारत’ की दिव्य और जीवंत झांकी है।
पत्रकार वार्ता के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आप सबमें बहुत से ऐसे लोग होंगे, जिनके पास प्रयागराज कुम्भ-2019 का ‘दिव्य एवं भव्य’ अनुभव होगा, भारतीय सांस्कृतिक गौरव के रूप में जिसकी अविस्मरणीय छवि विश्व पटल पर अंकित हुई थी। यही नहीं, मेले के कुशल प्रबन्धन को भी पूरी दुनिया ने मुक्त कंठ से सराहा था। उन्होंने कहा कि इस बार आयोजित हो रहा महाकुंभ पिछले कुंभ से और अधिक दिव्य एवं भव्य होगा। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधु, संतों, कल्पवासियों एवं पर्यटकों के आने की संभावना है। इसके दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार ने समयबद्ध ढंग से समुचित प्रबंध कर लिया है। - पर्यटकों की सुविधा के लिए होगी स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था- उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
- उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पर्यटकों को वहां पार्किंग की समस्या से न जूझना पड़े इसकी भी व्यवस्था है। इसके दृष्टिगत 101 स्मार्ट पार्किंग बनाए गए हैं, जिनमें प्रतिदिन पांच लाख वाहन पार्क किए जा सकेंगे। 1867.04 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला पार्किंग स्थल 2019 के 1103.29 हेक्टेयर के सापेक्ष 763.75 हेक्टेयर बड़ा है। इन पार्किंग स्थल की निगरानी इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से की जाएगी।
- शुद्ध पेयजल, इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर, रिवर फ्रंट समेत 44 घाटों पर पुष्प वर्षा की भी है व्यवस्था
- पत्रकार वार्ता में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ नगरी में 35 पुराने और 9 नए पक्के घाट बनाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के स्नान में काफी सहायक साबित होंगे। 12 किलोमीटर क्षेत्र में फैले सभी 44 घाटों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई की मरीन ड्राइव की तर्ज पर गंगा किनारे लगभग 15.25 किलोमीटर क्षेत्र में संगम से नागवासुकी मंदिर तक, सूरदास से छतनाग तक, कर्जन ब्रिज के समीप से महावीर पुरी तक रिवर फ्रंट का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर को अपग्रेड किया गया है। इससे भीड़ प्रबंधन में सहायता मिलेगी। सीसीटीवी कैमरों को देखने के लिए 52 सीटर चार व्यूइंग सेंटर स्थापित किए गए हैं।
- तकनीक के माध्यम से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की होगी हेड काउंटिंग
- उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ- 2025 में लगभग 45 करोड़ श्रृद्धालुओं के आने की संभावना है, जो एक बड़ा कीर्तिमान होगा। इन तकनीकी विधियों से हर व्यक्ति की गिनती की जाएगी। पहली विधि एट्रिब्यूट आधारित खोज है। इसके अंतर्गत पर्सन एट्रिब्यूट सर्च कैमरों के आधार पर ट्रैकिंग की जाएगी। दूसरी विधि आरएफआईडी रिस्ट बैंड है, इसके तहत तीर्थयात्रियों को रिस्ट बैंड प्रदान किए जाएंगे, आरएफआईडी (RFID) रीडर, रिस्ट बैंड के माध्यम से अंदर और बाहर जाने का समय की ट्रैकिंग की जाएगी। वहीं तीसरी विधि मोबाइल ऐप द्वारा ट्रैकिंग है। इसके माध्यम से तीर्थयात्रियों की सहमति पर मोबाइल ऐप के जीपीएस लोकेशन के माध्यम से लोकेशन ट्रैकिंग की जाएगी।
- भारतवर्ष की अनेकता में एकता का शाश्वत और समेकित जय-घोष है महाकुंभ
- प्रेस वार्ता में शामिल कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने कहा कि कुंभ, एक मेला अथवा स्नान की डुबकी मात्र न होकर, भारतवर्ष की अनेकता में एकता का शाश्वत और समेकित जय-घोष है। महाकुम्भ एक ऐसा महान पर्व है जो नदी के पावन प्रवाह में समस्त विभेदों, विवादों और मतांतरों को विसर्जित कर देता है। यह सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है। सम्पूर्ण भारत ही नहीं, बल्कि निखिल विश्व में भारतीय संस्कृति के अनुयायियों के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है।
- श्री सुरेश राही ने कहा कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में अत्यंत दुर्लभ एवं अति विशिष्ट धार्मिक आयोजन महाकुंभ के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, पारम्परिक एवं पौराणिक पक्ष को अद्वितीय रूप से विश्व पटल पर स्थापित कर रही है। प्रदेश सरकार सनातन भारतीयों के महापर्व महाकुंभ-2025 का न्यौता भारत के सभी राज्यों समेत पूरे विश्व में भेज रही है। इसी के दृष्टिगत हम आपके बीच आएं हैं। हमारा आपसे यही कहना है आप सभी इस तीर्थ में शामिल हों।
- राँची में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 80 गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया, जिसमें प्रमुख मीडिया संस्थानों के वरिष्ठ पत्रकार, ट्रैवल एंड टूर ऑपरेटर, ट्रैवल ब्लॉगर, इंफ्लूएंसर और क्षेत्र के कुछ उद्योगपति शामिल रहे।

You Might Also Like
इरबा में सड़क किनारे मानव श्रृंखला बनाकर वक्फ संशोधन अधिनियम को रद्द करने की किया गया मांग
मुसलमानों की धार्मिक,शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं के अस्तित्व पर सीधा हमला है:इम्तियाज़ ओहदार ओरमांझी(मोहसीन):वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के खिलाफ देशव्यापी...
مسلم پرسنل لاء بورڈ کے سکریٹری نے ریاست جھارکھنڈ کے لیئے کنوینر منتخب کیا
رانچی: آل انڈیا مسلم پرسنل لاء بورڈ کے جنرل سیکرٹری نے ریاست جھارکھنڈ کے لیئے کنوینر منتخب کیا۔ اس لیے...
وعدہ خلافی ہمارے سماج میں گھر کر چکی ہیے ۔ ہمارے روز مرّہ کے چھوٹے چھوٹے معاملات سے لیکر بڑے فیصلے اس سے متاثر ہو رہے ہیں۔
کفیل احمدسافٹویئر کنسلٹنٹ بنگلورkafeel۔bit@gmail۔com9008399660"عہد شکنی "وعدہ خلافی ہمارے سماج میں گھر کر چکی ہیے۔ افسوس یہ ہیے کہ لوگوں میں...
مرکزی انجمن سوسائٹی اربا کے ذریعہ اربا میں وقف ایکٹ کے خلاف انسانی زنجیر بناکر مخالفت کیا
رانچی: مرکزی انجمن سوسائٹی اربا کے ذریعہ آج بتاریخ 18 اپریل 2025 کو بعد نماز جمعہ وقف ترمیمی ایکٹ کے...