ट्रैफिक एसपी ने की तस्लीम महल में बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता जरूरी
रांची: यातायात पुलिस अधीक्षक रांची हारिश बिन जमा ने आज मेन रोड स्थित केबी एकेडमी स्कूल परिसर में विभिन्न स्माजसेवियो के साथ बैठक की। ट्रैफिक एसपी जमा ने रोड सेफ्टी के संबंध में चर्चा की। बैठक के बाद एसपी ने पत्रकाराें से बातचीत में कहा कि यातायात शाखा की ओर से रोड सेफ्टी पर फाेक्स किया जा रहा है।
उनका जिले में आने और प्रशासन-पुलिस के अधिकारियों के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवियों से भी विचार-विमर्श करने का मकसद है कि पुलिस और समाज क्या चाहती है, क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए। कैसे कमियों को कैसे दूर किया जा सकता है, उस पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न संस्था से जुड़े समाजसेवियों ने एक एक कर के अपनी बात रखी। सभी को सुनने के बाद ट्रैफिक एसपी हारिष बिन जमा ने कहा अभियान चलाकर कार्रवाई होती है लेकिन जब तक लोगों में स्वयं जागरूकता नहीं आएगी तब तक अकेली पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती। आए हुए सभी लोगो का स्वागत समाजसेवी डॉक्टर असलम परवेज ने किया। डॉक्टर असलम परवेज ने आए हुए विभिन्न संस्था के प्रतिनिधियों से कहा कि हम सबको मिलकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने नवजवानो को यातायात के को लेकर जागरूक करना है। एक टीम की तरह हम सब को मिलकर काम करना है। ताकि हमारे समाज में बदलाव आ सके।
बैठक में सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकील उर रहमान, हाजी साहब अली, आम जनता हेल्पलाइन के अध्यक्ष एजाज गद्दी, डॉक्टर असलम परवेज, मोहम्मद इस्लाम, अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ तारीक हुसैन, वार्ड काउंसलर नसीम उर्फ पप्पू गद्दी, वार्ड काउंसलर मोहम्मद फिरोज, अब्दुल खालिक नन्हू, मंजर इमाम, औरंगजेब खान, सैयद निहाल अहमद, हाजी फिरोज राइन, मोहम्मद जाहिद, शब्बीर, मोहम्मद हसन, शहजाद बबलू, अंजुमन अस्पताल के कनवीनर अयूब राजा खान, मोहम्मद नजीब, नूर आलम, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद राशिद, नवाजिश, मोहम्मद सन्नी, सल्लू, चांद, सोहैल सईद, पत्रकार आदिल रशीद, आदि थे।

You Might Also Like
रांची पुलिस की मानवीय पहल: लाचार बुजुर्ग को मिला सहारा, समय पर पहुंची मदद
रांची/डोरंडारांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल देखने को मिली, जब सड़क किनारे असहाय अवस्था...
असम के सोनितपुर में जेएमएम की राजनीतिक गतिविधियां तेज, मंत्री हफीजुल हसन के नेतृत्व में हिदायतुल्लाह खान समेत कई नेताओं की मौजूदगी
एकता और जनसंपर्क अभियान को मिली नई गति असम: असम के सोनितपुर जिले के रंगापाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज झारखंड...
पठान तंजीम ने नए थाना प्रभारी को किया सम्मानित
रांची।(आदिल रशीद) लोअर बाजार थाना परिसर में मंगलवार की शाम सामाजिक संस्था पठान तंजीम ने लोअर बाजार थाना के नए...
आंदोलनकारियों की स्वाभिमान की रक्षा का दायित्व सरकार का : पुष्कर महतो
एनई होरो की 101 वीं जयंती समारोह बहु बाजार प्रांगण में मनाई गई रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला...









