हिंन्दपिढी कि समस्याओं का जायजा लिया समाधान करवाने कि पहल: विनय सिन्हा दीपू
रांची 17 जून: हिंन्दपिढी कि जन समस्याओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी विनय सिन्हा दीपू को हिंन्दपिढी बुलाया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसमें हिंन्दपिढी कि विकट पानी एवं बिजली कि समस्या है। पानी के लिए पाइप लाइन एवं जलमिनार बोरिंग कि मांग किया गया इस पर दीपू जी ने रांची नगर निगम के प्रशासक से फोन पर बात किया और समस्याओं से अवगत कराया और जल्द से जल्द कोई निश्चित समाधान का आश्वासन दिया। बिजली कि समस्या एवं गलत बिजली बिल का भी स्थानीय लोगों ने अवगत कराया। इसपर बिजली विभाग जीएम से फोन पर बात हुई जीएम ने आश्वस्त किया कि जल्द ही आपके माध्यम से कैंप लगाकर बिजली की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस इस अवसर पर विनय सिन्हा दीपू ने कहा रांची जिला के अंतर्गत जितने भी मोहल्ले और वार्ड है सभी जगह पर आपकी समस्या और हमारे समाधान का प्रयास किया जाएगा जिसको लेकर विभिन्न मोहल्ले और वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें संबंधित विभाग को अवगत करा कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा इस अवसर पर कांग्रेस नेता गुलाम जावेद,बिनय सिन्हा,सज्जाद इदरीसी, हैदर अली पप्पू सुशील मुंडा अजय तिर्की माइकल केरकेट्टा अनवर खान तारा सिंह नीरज रजक मोहम्मद फैयाज मोहम्मद कलाम विनोद सिंह मोहम्मद फैसल मोहम्मद असलम मोहम्मद नसीम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित

You Might Also Like
राज्यसभा के लिए शहजादा अनवर को उम्मीदवार बनाने की मांग तेज
रांची: आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा तेज हो गई है। इसी क्रम में...
राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने के हाथों यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन फैमिली स्टोर का आगाज़
कांके रोड में फैशन प्रेमियों को मिला इंटरनेशनल ब्रांड का नया ठिकाना रांची :आज दिनांक 26 मई 2026 को राजधानी...
एयरटेल ने दूरसंचार विभाग के पैनल के सामने ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा को लेकर रखा अपना पक्ष, नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन से किया इनकार
राँची। भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) की एक समिति के सामने अपनी नई “प्रायोरिटी पोस्टपेड” सेवा को लेकर अपना...
“रांची उपयुक्त महोदय से रक्त विकार रोगी/परिजन एवं रक्तवीर का प्रतिनिधिमंडल मिला”
झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं "लहू बोलेगा"रक्तदान संगठन रांची के नेतृत्व में आज रांची उपयुक्त महोदय से थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक...









