एक मई, मजदूर दिवस के अवसर पर संगोष्ठी करने का निर्णय : महासंघ


आज दिनांक 26/4/26 को झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर के अध्यक्षता में सर्वे मैदान कचहरी परिसर में 3:30 बजे से आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मई दिवस (मजदूर दिवस) के अवसर पर 1 मई 2026 को शफीक भवन बड़ा तालाब के समीप एक संगोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। संगोष्ठी का विषय (कर्मचारियों के ज्वलंत समस्याएं और सरकार की उदासीनता) है। इस संगोष्ठी में महासंघ के सभी पदाधिकारियों सभी संघों के पदाधिकारियों और सदस्य इसमें बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने कहा कि आज के परिवेश में कर्मचारियों की अपार समस्याओं के लिए एक सशक्त और मजबूत आंदोलन ही एकताबध्य हो कर करना राज्यकर्मियों और मजदूरों के लिए मजबूरी है, इसके लिए हम सभी को तैयार रहना होगा। बैठक में महासंघ के महासचिव साहेब राम भोक्ता ने कहा कि सभी संघ और महासंघ पूरी ताकत एवं एकजुटता के साथ मजबूत हों और अपने हक के लिए आवाज बुलंद करें। आज के इस बैठक में महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल जहीर,महासचिव साहेब राम भोक्ता, संयुक्त महासचिव अतिश झा, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा, सुनीता टोप्पो, जयराम प्रसाद, राज्य सचिव पुरण उरांव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार एवं रांची जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार शामिल हुए।








