All India NewsBlogJharkhand NewsNewstechnology

जैनब ट्यूटोरियल का हर साल की तरह इस साल भी मैट्रिक के रिज़ल्ट में शानदार प्रदर्शन, तीन छात्राओं ने गणित में पाए 100/100

Share the post

रांची, 25 अप्रैल 2026

हिंदपीढ़ी, रांची स्थित जैनब ट्यूटोरियल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार जैनब ट्यूटोरियल से 50 छात्र-छात्राएं मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें संस्थान की छात्रा Zubairiya Noor ने 96.4% अंकों के साथ टॉप किया। Suraiya Perween ने 94%, Zeenat Perween ने 93% और Nafisha Perween ने 90.4% अंक हासिल किए।

गणित विषय में Zubairiya Noor, Suraiya Perween और Zeenat Perween ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त Falak Perween, Rimsha Perween और Tasleema Iqbal ने भी गणित में 90+ अंक अर्जित किए।

निदेशक Aadil Afnan ने कहा, “यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, माता-पिता के निरंतर सहयोग और हमारे शिक्षकों के कॉन्सेप्ट-बेस्ड मार्गदर्शन का परिणाम है। अभिभावकों का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।”

Leave a Response