सामाजिक उत्थान के लिए “सॉल्यूशन” ठोस समाधान


*जागरूकता, परामर्श व कौशल विकास के विजन से समाज को सशक्त बनाना मिशन : सुबीर कुमार
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)।
यथा नाम, तथा काम।
“सॉल्यूशन” यानी समाधान।
जनहित के कार्यों को धरातल पर उतारने और सरकारी व गैर-सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए सतत प्रयासरत स्वयंसेवी संस्था “सॉल्यूशन” सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित है। यह संस्था वर्ष 2008 से झारखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलीभूत बनाने की दिशा में कार्यरत है। विशेषकर झारखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के उत्थान और उनकी आजीविका संवर्धन के अवसर सृजित करने के लिए संकल्पित है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों को कौशल प्रशिक्षण देना, कृषि क्षेत्र के विकास व जल संसाधन के लिए आधारभूत संरचनाएं विकसित करना, मिट्टी, जल प्राकृतिक संसाधनों का समुचित प्रबंधन, ग्रामीण महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, जलवायु आधारित कृषि, वाटरशेड मैनेजमेंट, आजीविका संवर्धन व कौशल आधारित शिक्षा के विकास के लिए संस्था विशेषज्ञों के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध करा रही है।
अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों के साथ समन्वय व सहयोग से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत आधारभूत संरचनाएं विकसित करने के लिए जागरूकता, परामर्श और कौशल विकास के कार्यक्रमों को संचालित किया जाता है।

“सॉल्यूशन” झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), सिमडेगा, हजारीबाग सहित अन्य जिलों में शिक्षा,स्वास्थ्य, कृषि, वॉटर सैनिटेशन सहित अन्य क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाएं विकसित करने में समन्वयक की भूमिका निभा रही हैं।
संस्था को नेशनल रूरल हेल्थ मिशन, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, झारखंड राज्य पंचायती राज, हर घर, जल जीवन मिशन, आईएल एंड एफएस, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड सहित विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के रूप में सहयोग मिलता है।
इस संबंध में सॉल्यूशन के सचिव सुबीर कुमार ने बताया कि वर्ष 2008 में स्थापित संस्था सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत निबंधित है। समाज के सर्वांगीण विकास के मिशन को लेकर सॉल्यूशन कार्यरत है। उन्होंने बताया कि झारखंड के विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों और आदिवासी समुदाय के आर्थिक- सामाजिक, सांस्कृतिक उत्थान के लिए संस्था सतत प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि संस्था लगभग 18 वर्षों से झारखंड के विभिन्न जिलों में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की परियोजनाओं को सफलतापूर्वक कार्यान्वित कर रही है।
संपूर्ण मानव समुदाय के उत्थान के प्रति समर्पित संस्था सॉल्यूशन की कार्यशैली व उपलब्धियों के आधार पर संस्था की साख में वृद्धि हुई है। विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से सामाजिक उत्थान के लिए सॉल्यूशन संस्था की पूरी टीम समर्पित भाव से कार्यरत है।
अब तक जितनी भी परियोजनाओं को लेकर सॉल्यूशन ने कार्य किया है उन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण सफलीभूत बनाने में संस्था की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उल्लेखनीय है कि विगत लगभग डेढ़ दशक से सॉल्यूशन संस्था ने झारखंड के जिन जिलों में परियोजनाओं को टेकअप किया है, उसे सफलता पूर्वक अंजाम दिया है। संस्था अपने स्तर से विभिन्न क्षेत्रों में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के दायित्व को भी बखूबी निभाती रही है। सशक्त आधारभूत संरचनाएं विकसित कर सामाजिक सशक्तिकरण को इससे बल मिल रहा है। विशेष कर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, वॉटर सैनिटेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सॉल्यूशन सतत प्रयासरत है। समाज के विशेष कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वांगीण विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना लक्ष्य है।
****बाॅक्स::
*शिक्षा और कौशल विकास पर फोकस:
साल्यूशन संस्था का फोकस शिक्षा और समग्र विकास है। सरकारी स्कूलों में बेहतर पढ़ाई, ड्रॉपआउट रोकना, लड़कियों की शिक्षा,
डिजिटल साक्षरता, कंप्यूटर, इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग सिखाने, व्यावसायिक प्रशिक्षण, सिलाई, कंप्यूटर, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटी पार्लर, कृषि कौशल,
वयस्क शिक्षा, निरक्षरों को पढ़ना-लिखना सिखाना
महिला सशक्तिकरण,
स्वयं सहायता समूह, बचत-ऋण समूह बनाकर महिलाओं को आर्थिक आजादी, आजीविका परियोजना, घर से काम, हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग,
घरेलू हिंसा और बाल विवाह रोकथाम, जागरूकता, हेल्पलाइन, कानूनी मदद,
स्वास्थ्य शिक्षा, पोषण, माहवारी स्वच्छता, मातृ-शिशु स्वास्थ्य,
ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर, मुफ्त जांच, दवा, टीकाकरण,
कुपोषण उन्मूलन, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण कार्यक्रम, काउंसलिंग, नशा मुक्ति अभियान
स्वच्छता और शौचालय, स्वच्छ भारत से जुड़े कार्यों व आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरणके लिए कार्य कर रही है। जैविक खेती, एफपीओ बनाना, बाजार लिंकेज
-युवा रोजगार, स्किल इंडिया से जुड़कर ट्रेनिंग और प्लेसमेंट
सूक्ष्म उद्यम, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग के लिए लोन और मार्केटिंग
वित्तीय साक्षरता, बैंक खाता, बीमा, सरकारी योजनाओं की जानकारी,
सामाजिक न्याय और अधिकार,कानूनी साक्षरता, मानवाधिकार, महिला कानून, श्रम कानून
दलित, आदिवासी समुदायों के अधिकारों की लड़ाई, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पुनर्वास, कौशल, सहायक उपकरण,
बुजुर्ग और अनाथ बच्चों की देखभाल,
पर्यावरण और समुदाय विकास,जल संरक्षण तालाब, चेक डैम, वर्षा जल संचयन, सामुदायिक वन और जैव विविधता,
आपदा प्रबंधन, बाढ़, सूखा में राहत और पुनर्वास,
ग्राम विकास, सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संस्था द्वारा सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है।
*प्रस्तुति: नवल किशोर सिंह








