Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे कोडरमा लोकसभा के प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशन नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू इंडिया गठबंधन के कोडरमा लोकसभा के प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आज कोडरमा पहुंचे जहां कई गांव का दौरा कर मतदाताओं से विनोद सिंह के पक्ष में मतदान करने का अपील किया तथा इंडिया गठबंधन के प्राथमिकता 5 न्याय गारंटी और सरकार बनने के बाद किसानो को एमएससपी देने का कानून बनाने की बात कही। चुनाव प्रचार और सभा के दौरान तीनों नेताओं ने कोडरमा शहर के मुख्य चुनाव कार्यालय पहुंचे एवं गठबंधन के सहयोगियों से मुलाकात की तथा स्थानीय संवाददाताओं से बात कर लोगों के रुझान के बारे में जानकारी भी दी।
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी के पांच न्याय गारंटी, किसान, महिला और युवाओं को उनका हक, रोजगार देने की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया, मतदाता काफी उत्साहित है और कोडरमा के प्रत्याशी विनोद सिंह के व्यक्तित्व से प्रभावित हैं,मतदाताओं को ऐसा लगता है जिनको संसद के रूप में पांच वर्ष मौका दिया, केंद्र में मंत्री बनने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ लेकिन कोडरमा के लिए कुछ कर नहीं पाए इसलिए हमारी उम्मीद विनोद सिंह के साथ है, भाजपा की सरकार ने कोडरमा के युवाओं को छलने का काम किया है जिसके खिलाफ यहां के नौजवान मतदान करेंगेे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा तीन चरणों के चुनाव में 250 सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है जिसमें इंडिया गठबंधन को भारी सफलता मिल रही है इससे घबराकर प्रधानमंत्री अब अनाप शनाप बयान दे रहे हैं, मतदाताओं को भड़काने का काम कर रहे हैं लेकिन मतदाता अब इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को मत देने का मन बना चुकी है, कोडरमा और हजारीबाग के मतदाता भी अब भाजपा के झूठे वादे से उब चुके हैं। हम किसानों , युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम करने जा रहे हैं कोडरमा में विनोद सिंह भारी मतों से जितने जा रहे हैं
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा भाजपा नेता राहुल गांधी पर जितना भी व्यक्तिगत आरोप लगा लगा ले जनता वोट के माध्यम से इसका माकूल जवाब देगी।झारखंड में हम सभी सीटों पर चुनाव जीतने जा रहे हैं, केंद्र सरकार का झूठा वादा ही उनके खिलाफ जा रही है,लोगों को राहुल गांधी के चुनावी वादे पर भरोसा है।डॉ गुप्ता ने कहा कोडरमा के प्रत्याशी विनोद सिंह एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं जो हमेशा विधानसभा में जनता की आवाज उठाते रहे हैं कभी इनके ऊपर कोई आरोप नहीं लगा है।

Leave a Response