भूमि विवाद के कारणों की समीक्षा, दोहरे जमाबंदी के मामलों पर चर्चा


जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक- 03 मार्च 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कार्यालय कक्ष में भूमि विवाद के कारणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, श्री किस्टो कुमार बेसरा, अपर समाहर्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह, सभी निबंधक, एल.आर.डी.सी. रांची, श्री मुकेश कुमार, एल.आर.डी.सी. बुंडू, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, श्री रविशंकर मिश्रा एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

भूमि विवाद के कारणों की समीक्षा
उपायुक्त द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए भूमि विवाद के कारणों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
दोहरी जमाबंदी के मामलों पर चर्चा
बैठक में रांची जिले में आए दोहरी जमाबंदी के मामलों पर चर्चा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की अक्सर ऐसी शिकायत प्राप्त होती है, की एक ही भूमि को बार-बार बेच दिया जाता है। ऐसे खरीद-बिक्री को कैसे रोका जाए इसपर विस्तार से चर्चा की गई।
बैंक द्वारा बंधक भूमि का बिक्री रोकने को लेकर भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
बैठक में बैंक द्वारा बंधक भूमि का बिक्री रोकने को लेकर भी कार्ययोजना बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। इसे कैसे रोका जाए उसपर पर गहन विचार विमर्श किया गया की कैसे बैंक द्वारा बंधक जमीन की बिक्री रोकी जाए।
