Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

कांग्रेस नेता सैयद नासिर हुसैन से रांची का प्रतिनिधिमंडल मिला, कहा रांची सीट को होल्ड पर रखना और झारखंड में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं देना चिंताजनक

रांची: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के राजनीतिक सलाहकार सांसद सैयद नासिर हुसैन से आज रांची के होटल रेडिसन ब्लू में एक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हुई। जिसमें कांग्रेस लीडर मंजूर अहमद अंसारी, फुरकान अंसारी, खुर्शीद हसन रूमी आदि शामिल थे। जिसमें सीएलपी लीडर आलमगीर आलम, सुबोधकांत सहाय, विनय सिंन्हा दीपू, शांतनु मिश्रा, रियाज अंसारी, आदि शामिल थे। मंजूर अहमद अंसारी ने कहा के झारखंड में 7 सीटों पर एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं देने से झारखंड के मुसलमान में काफी मायूसी है। और वह विकल्प की तलाश में है। अभी भी मौका है गोड्डा में 22 फीसद मुसलमान है। एक उम्मीदवार वहां से दिया जा सकता है। आप अपने आला कमान को झारखंड के मुसलमानो का संदेश दीजिए। और एक टिकट यहां से मुसलमान को देने का फैसला कराये। प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर भी अपनी नाराजगी जताई के रांची जैसे सीट को अभी तक होल्ड पर रखा गया है। जबकि दूसरे पार्टी जिससे हमको लड़ाई लड़नी है वह युद्ध स्तर पर वोटिंग का कम्पेन कर रहा है। मोदी को हटाने के लिए उक्त बातों पर आपको और आला कमान को संजीदगी से विचार करना चाहिए और फैसला जल्द से जल्द लेना चाहिए।

Leave a Response