Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

जाकिर अंसारी के नेतृत्व में नेवरी चौक, रिंग रोड में राहुल गांधी का स्वागत किया गया

रांची: जाकिर अंसारी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा नेवरी चौक रिंग रोड के संयोजक सह नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस रांची जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों हजार की संख्या में लोगों ने ढोल बाजे और नगाड़े के साथ राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जाकिर अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी झारखंड भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश में एक नई ऊर्जा पैदा हुई है और आने वाला 2024 में झारखंड और देश में कांग्रेस एक मजबूत स्थिति में पहुंचेगी। देश में नफरत की राजनीति खत्म होगी मोहब्बत की राजनीति की शुरुआत होगी।

इस मौके पर हजारों लोग खड़े थे और लगातार राहुल गांधी राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे राहुल गांधी को ईरबा से निकलने के बाद शहीद मैदान धुर्वा में सभा को संबोधन करना था इसलिए वह बिना रुक हुए सीधे निकल गए। इस मौके पर नसीम अंसारी कांके प्रखंड मंडल अध्यक्ष कांग्रेस, असलम अंसारी ,समीउल्लाह, इरशाद आलम ,सज्जाद अंसारी ,कामेश्वर मुंडा, हुमायूं ,सद्दाम आलम, केदार पासवान, अतहर इमाम सुरेश कुमार बैठा समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Response