Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

एम० ए० सी० पी० के मांग पर राज्य के सभी शिक्षक संघ की शिक्षा सचिव से होगी वार्ता

सभी संवर्ग के शिक्षक प्रतिनिधियों से एकता के लिए की गई पहल : एम० ए० सी० पी० पर हुए एकमत

राँची, 5 फरवरी, 2024,
एम० ए० सी० पी० संघर्ष मोर्चा में शामिल शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक मोर्चा के संयोजक अमरनाथ झा के अध्यक्षता में अशोक विहार, रांची में संपन्न हुआ।
बैठक में मुख्यरूप से संयुक्त शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमीन अहमद, प्रवक्ता अरुण कुमार दास, आशुतोष कुमार, विजय बहादुर सिंह, मक़सूद जफर हादी, राम कुमार झा आदि उपस्थित थे।
मोर्चा के संयोजक अमीन अहमद एवं प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने जानकारी देते हुए बताया कि MACP संघर्ष मोर्चा ने राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक एवं +2 विद्यालय के सभी संवर्ग के शिक्षकों को बिहार राज्य के तर्ज़ एवं झारखंड के सभी कर्मचारियों के समान एम० ए० सी० पी०, 2010 का लाभ देने का अनुरोध सरकार एवं सदन के सभी फोरम पर करते आ रही है, उक्त सन्दर्भ में 19 दिसम्बर 2023 को विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया था।


उक्त MACP पर किए जा रहे विभागीय कार्य की प्रगति के सम्बंध में सचिवालय जाकर गति प्रदान करने का अनुरोध संबंधित पदाधिकारियों से किया गया है।
इसी सिलसिले में मोर्चा के प्रतिनिधिगण शिक्षा सचिव श्री उमा शंकर सिंह से संपर्क स्थापित किया, उन्होंने इस संबंध में राज्य के सभी शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलकर बात कर कार्ययोजना बनाने की बात कही है। सचिव महोदय ने आगामी 13 फरवरी, दिन मंगलवार को संध्या 4 : 00 बजे का समय निर्धारित किया है।
मोर्चा के सक्रिय सदस्य गणों के द्वारा उक्त संदर्भ में सभी संवर्ग के शिक्षक प्रतिनिधियों यथा श्री राजेंद्र शुक्ला, यशवंत विजय, रवींद्र प्रसाद सिंह, योगेंद्र ठाकुर, गंगा प्रसाद यादव, वैद्यनाथ सिंह, दीनानाथ सिंह, नरेंद्र यादव, डॉ० सुधांशु कुमार सिंह, अनूप केशरी, राममूर्ति ठाकुर, अशोक कुमार मिश्रा, मंगलेश्वर उराँव, बाबूलाल झा, शैलेंद्र कुमार सुमन, आनंद किशोर साहू, कन्हैया ठाकुर, शैलेंद्र कुमार झा आदि से बैठक के क्रम में संपर्क कर 13 फरवरी, 2024 को 3:00 बजे तक प्रोजेक्ट बिल्डिंग के निकट नेहरु पार्क में एकजुट होने का अनुरोध किया है। ताकि सचिव महोदय के समक्ष सकारात्मक विचार विमर्श हो सके एवं एम० ए० सी० पी० के सन्दर्भ में आवश्यक गति प्रदान किया जा सके।

Leave a Response