Saturday, July 27, 2024
Ranchi News

झारखंड जेएमएम अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान के नेतृत्व में मोटर बाइक रैली

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष फरीद खान के नेतृत्व में सैकड़ो मोटरसाइकिल से रैली रतन टॉकीज मेंन रोड से डोरंडा, हिनू , बिरसा चौक और विधानसभा तक निकाली गई। झारखंड के युवा और यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में विधानसभा तक निकाली गई। जन्म अल्पसंख्यक मोर्चा किया रैली रतन टॉकीज में रोड से होते हुए हिनू बिरसा चौक झारखंड विधानसभा तक गई और बीच-बीच में रैली में लोग हेमंत है तो हिम्मत है, हेमंत जेल की दीवार टूटेगी , हेमंत सोरेन जेल से छूटेगा किनारे लगाते हुए जा रहे थे। रैली में हजारों हजार की संख्या में भीड़ मौजूद थी। जेएमएम अल्पसंख्यक मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष फरीद खान ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का इतिहास आंदोलन का रहा है. इससे जेएमएम कार्यकर्ता न ही हेमंत सोरेन डरने वाले हैं। उनके खिलाफ कोई केस नहीं बनता है। राजनीतिक विद्वेष के कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ईडी के द्वारा लगातार उन्हें तंग करने का प्रयास कर रही है हम इसका विरोध करते हैं ।

फरीद खान कहा केंद्र सरकार झारखंडियों के सब्र का इम्तेहान न लें। आज देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां सभी केंद्रीय सरकारी संस्था-एजेंसी सक्रिय हो गई है, जिससे विपक्ष के नेताओं को झूठे मामले में फंसाया जा सके। भाजपा येन-केन प्रकारेण सरकार को अस्थिर करके अपनी सरकार बनाने की कोशिश में लगी है, लेकिन झारखंड में उसका सपना पूरा नहीं होगा। हेमंत सोरेन जेल से जल्द छूटेगा। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद पप्पू गद्दी,अमन खान ,परवेज अख्तर, नौशाद आलम , राहुल तिर्की, सलीम तिर्की,फिरोज अंसारी समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Response