Friday, July 26, 2024
Jharkhand News

महागठबंधन की जन विश्वास महारैली में शामिल होंगी झारखंड प्रदेश राजद (महिला प्रकोष्ठ) की पदधारी व कार्यकर्ता

सभी जिला कमेटी के पदधारियों को महारैली में शामिल होने का निर्देश

विशेष संवाददाता

रांची। तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाले महागठबंधन की जन विश्वास महारैली में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) के पदधारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस संबंध में राजद महिला प्रकोष्ठ, झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि महागठबंधन की जन विश्वास महा रैली में शामिल होने के लिए झारखंड प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदधारी एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बिहार एवं झारखंड में महागठबंधन के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से आम जनता का मोह भंग हो चुका है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को व्यापक जन समर्थन मिलेगा।


रानी कुमारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गैर भाजपा-शासित राज्यों में महागठबंधन की सरकार को बेवजह अस्थिर करने में जुटी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनगढ़ंत आरोप के तहत जेल भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब भाजपा को देगी।
रानी कुमारी ने कहा कि आगामी तीन मार्च को पटना में महागठबंधन की जन विश्वास महारैली में जनसैलाब उमड़ेगा। उन्होंने महागठबंधन में शामिल सभी सहयोगी दलों से जन विश्वास महारैली में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की।

Leave a Response