Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

इरबा में राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ सह वार्ड सदस्य मिलन समारोह आयोजित

राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ इरबा में नई कमिटी का गठन किया

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता, राँची:- राँची जिला ओरमांझी प्रखंड के पंचायत सचिवालय इरबा में शनिवार को राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ सह वार्ड सदस्य मिलन समारोह आयोजित की गई. समारोह राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ मुख्य संरक्षक सह संस्थापक मोहम्मद औरंगजेब की अध्यक्षता में आयोजित की गई. पंचायत सचिवालय इरबा में वार्ड सदस्य का एक आम सभा की गई. राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ का चुनाव वार्ड के सर्वसम्मति से वार्ड सदस्यों का चुनाव पंचायत सचिवालय इरबा में संपन्न किया गया. राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ इरबा में नई कमिटी का गठन किया. जिसमे पंचायत इरबा वार्ड मेंबर 1 योगेंद्र मुंडा अध्यक्ष, वार्ड मेंबर 12 रेईजुल अंसारी सचिव, वार्ड मेंबर 5 राजेंद्र उरांव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके अलावे किरण कुमारी, नेहा तिर्की, बिरसी देवी, नजमा खातून, रानी देवी, शबीना परवीन, शहनाज खातून, जरीना खातून, जावेद अंसारी, आजाद अंसारी सहित आदि प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ मुख्य संरक्षक सह संस्थापक मोहम्मद औरंगजेब ने कहा हर पंचायत, प्रखंड, जिला, प्रदेश में कमिटी का गठन किया जायेगा. राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ का सम्मलेन भव्य रूप से किया जायेगा. सम्मलेन को लेकर पंचायती राज से ताल्लुक अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

Leave a Response