Ranchi Jharkhand

राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ चंद्रा में कमिटी का गठन किया

Share the post

ओरमांझी:- पंचायत सचिवालय चंद्रा में राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ की बैठक भोला उरांव के अध्यक्षता में हुई। जिसमें चंद्रा पंचायत के सभी वार्ड सदस्य ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद मनोनीत किया। जिसमें मोहम्मद शमीम अंसारी अध्यक्ष पद वार्ड सदस्य, वार्ड नंबर- 8, सुषमा उरांव सचिव पद वार्ड सदस्य, वार्ड नंबर- 6, जेठू मुंडा कोषाध्यक्ष पद वार्ड सदस्य, वार्ड नंबर- 1 को मनोनीत किया गया।

राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ ने तीनों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय पंचायती राज वार्ड सदस्य महासंघ मुख्य संरक्षक सह संस्थापक मोहम्मद औरंगजेब, वार्ड सदस्य बरखा देवी, मोहम्मद शमीम अंसारी, सुषमा उरांव, जेठू मुंडा, सुनामी देवी, अनमोल मुंडा, अफजल अंसारी, अफसाना खातून, जावेद अंसारी, योगेंद्र मुंडा, आरिफ अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Response