All India NewsJharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

कृषि पशुपालन व सहकारिता मंत्री पहुंचीं मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र

Share the post

प्रशिक्षणार्थी मत्स्य कृषकों का किया उत्साहवर्द्धन
डोरंडा स्थित मछली पार्क का भी किया भ्रमण
किसान आगे आएं, सरकार करेगी हरसंभव सहयोग: शिल्पी नेहा तिर्की

रांची। झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन व सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सोमवार को धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र पहुंची।
वहां उन्होंने प्रशिक्षणार्थी महिला-पुरुष मत्स्य कृषकों से संवाद किया। राज्य के चाईबासा, चतरा, गिरिडीह, जामताड़ा लोहरदगा सहित अन्य जिलों के मत्स्य कृषकों से बातचीत की। श्रीमती तिर्की ने चाईबासा की मत्स्य कृषक योगिता गगराई, गिरिडीह निवासी मत्स्य बीज उत्पादक शाहिना खातून, जामताड़ा के किसान अरिंदम चक्रवर्ती, लोहरदगा के बायोफ्लाक पद्धति से मत्स्य पालन करने वाले किसान पहलवान तिवारी, चतरा के मत्स्य पालक सुभाष चंद्र यादव सहित अन्य मत्स्य कृषकों से संवाद किया। उन्होंने मत्स्य पालन के क्षेत्र में किसानों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्हें विभाग द्वारा हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।


चाईबासा निवासी प्रगतिशील मत्स्य कृषक योगिता गागराई (अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर) ने मंत्री श्रीमती तिर्की को बताया कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में विशेष कर महिलाओं के आगे आने से पलायन रोकने में काफी सफलता मिली है। ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। श्रीमती तिर्की ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा उन्हें हर संभव सहयोग किया जाएगा।


मौके पर मत्स्य निदेशालय के निदेशक डॉ.एचएन द्विवेदी ने कहा कि मत्स्य उत्पादन में मत्स्य कृषकों के सहयोग से झारखंड राज्य आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। किसानों को मछली उत्पादन में वृद्धि के लिए मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में नियमित प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। मत्स्य पालन की ओर महिला किसानों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। साथ ही मछली उत्पादन में राज्य आत्मनिर्भरता की ओर भी बढ़ रहा है।

मौके पर उप मत्स्य निदेशक अमरेंद्र कुमार, उप मत्स्य निदेशक शंभू प्रसाद यादव, उप निदेशक संजय गुप्ता, कोल्हान प्रभारी उप मत्स्य निदेशक मरियम मुर्मू, उप मत्स्य निदेशक मनोज ठाकुर, उप मत्स्य निदेशक रवि रंजन, मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Response