वरीय संवाददाता
रांची। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वाधान में शनिवार को रांची महानगर युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर प्रभारी इशिता सेड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर के युवाओं से जानना चाहा कि बूथ में कमेटी बनी है या नहीं, जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है या नहीं, युवा गारंटी कार्ड घर-घर पहुंचा जा रहा है या नहीं। इशिता ने घर-घर जाकर युवाओं को ऑनलाइन जोड़ने का निर्देश दिया। रांची विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गौरव सिंह ने बैठक में अभी तक की तैयारी की सारी जानकारी दी। इस मौके पर अनादि ब्रह्म, सुरेंद्र सिंह, लोकसभा प्रभारी कमलदीप, राष्ट्रीय सचिव राजेश सिंह सन्नी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि, प्रदेश महासचिव शादाब खान, प्रदेश महासचिव रमन सिंह बंटी, महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर, कार्यकारी अध्यक्ष विक्की ठाकुर, शिल्पी, विकास, आयुष, अब्दुल रहमान सहित काफी संख्या में महानगर के युवा उपस्थित थे।
You Might Also Like
जवानों की जान की कीमत पर किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं: विनय सिन्हा दीपू
जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में हमारे वीर जवानों कैप्टन ब्रिजेश थापा और चार अन्य...
पुलिस एसोसिएशन ने नये डीजीपी को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिया
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरी प्रांतीय टीम ने श्री अनुराग गुप्ता सर...
परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के बयान से पूरे राज्य के शिक्षक आहत
वायरल ऑडियो एवं वीडियो क्लिप की हो उच्चस्तरीय जांच : संयुक्त शिक्षक मोर्चा सरकार करे मामले पर ठोस कारवाई अन्यथा...
انجمن ترقی اردو( ہند) جھارکھنڈ کا ایک وفد اردو کے مسائل کو حفیظ الحسن ،وزیر اقلیتی امور و اسپورٹس سے ملاقات کی
مورخہ ۲۵ جولائی کو شب کے نو بجے انجمن ترقی اردو( ہند) جھارکھنڈ کا ایک وفد اردو کے مسائل کو...