All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

दरगाह कमेटी का चुनाव समय पर कराने की मांग, सुन्नी वक्फ बोर्ड के सीओ को सौंपा गया ज्ञापन

Share the post

वर्तमान कमेटी का कार्यकाल 3 सितंबर को होगा समाप्त, तत्काल चुनाव कन्वीनर नियुक्त करने की अपील

रांची, 27 जुलाई: हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी, डोरंडा (रांची) के सदस्यों ने झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड से दरगाह कमेटी का चुनाव समय पर और निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग की है। इस संबंध में सोमवार को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड को एक ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया है कि दरगाह कमेटी (वक्फ संख्या-1687/78) के 61 आजीवन सदस्यों की बैठक 19 जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान कमेटी का कार्यकाल 3 सितंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में वक्फ नियमावली के अनुसार समय रहते चुनाव कन्वीनर की नियुक्ति कर चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जानी चाहिए।


सदस्यों का कहना है कि कार्यकाल समाप्त होने में अब बहुत कम समय बचा है, लेकिन अब तक चुनाव की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। इससे यह आशंका पैदा हो रही है कि वर्तमान कमेटी चुनाव कराने में रुचि नहीं ले रही है, जिससे निष्पक्ष और समयबद्ध चुनाव प्रभावित हो सकता है।
ज्ञापन में वक्फ बोर्ड से आग्रह किया गया है कि दरगाह के सुचारु संचालन, पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल चुनाव कन्वीनर नियुक्त किया जाए तथा निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। यह ज्ञापन हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी, डोरंडा, रांची के सदस्यों की ओर से सौंपा गया। इसके साथ बैठक की कार्यवाही सहित संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं। वक्फ बोर्ड के सीओ ने बहुत संजीदगी से बातों को सुना। उन्होंने कहा कि आप की शिकायत पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। जैनुल आबिदीन राज, हाजी जाकिर हुसैन, मो फारूक, बेलाल अहमद, शुऐब अंसारी, मोइनुद्दीन, अली अहमद, जावेद गद्दी, रिजवान राजा, एजाज गद्दी, खालिक गद्दी, कलाम गद्दी, महफूज क, जमाल शेख, ताजुल आरफीन, सोहेल अख्तर, साजिद गद्दी, फिरोज मुन्ना, मो नासिर आदि उपस्थित थे।

Leave a Response